एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप पीड़िता का छह साल का भतीजा लापता, सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना शुक्रवार देर रात हुई, जिसके बाद परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कानपुर: उन्नाव में पिछले साल ऊंची जाति के लोगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद मारी गई रेप पीड़िता के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पीड़िता के छह वर्षीय भतीजे के लापता होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया. मामले की जांच करने शनिवार को उन्नाव गईं इंस्पेक्टर जनरल (लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने गनर नरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार और महिला कांस्टेबल अनुज को निलंबित करने का आदेश दिया है.

यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जिसके बाद परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बच्चे का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है. शिकायत में कैप्टन बाजपेयी, सरोज त्रिवेदी, अनीता, सुंदरा लोध और हर्षित बाजपेयी का नाम शामिल हैं. सभी एक ही गांव के हैं और रेप पीड़िता के मामले के आरोपियों के रिश्तेदार हैं. गौरतलब है कि मामले में आरोपी शुभम और शिवम त्रिवेदी, हरि शंकर, उमेश और राम किशोर हैं.

जल्द ही बच्चे के बरामद होने की उम्मीद कर रहे हैं- पुलिस

रेप पीड़िता को 5 दिसंबर, 2019 को कथित तौर पर जिंदा आग के हवाले कर दिया गया था. आग में गंभीर रूप से जलने के कारण उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां उसने एक दिन बाद ही दम तोड़ दिया. रेप पीड़िता अपने वकील से मिलने के लिए रायबरेली जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रही थी, तभी बेल पर बाहर आए आरोपियों ने उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया था.

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने कहा, "तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, इसके अलावा बिहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया है और लापता बच्चे को बरामद करने के लिए बिहार, बरसागवार, पुरवा, मौरवन और बीघापुर सहित पांच पुलिस स्टेशनों की टीमों को लगाया गया है. हम जल्द ही बच्चे के बरामद होने की उम्मीद कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें-

मेरठ: अश्लील मैसेज भेजने वाले शख्स को महिला ने सिखाया सबक, घर बुलाकर की चप्पल से पिटाई

सहारनपुर: लॉकडाउन ने किया हास्य कलाकार का बुरा हाल, घर चलाने के लिए बेच रहे खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget