एक्सप्लोरर

UP TET 2019 सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच परीक्षा आज, दस लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में होनेवाली अध्यापक पात्रता परीक्षा 2019 आज राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दल लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे

प्रयागराज, एबीपी गंगा। UP TET 2019 की परीक्षा पूरे उत्तर प्रदेश में बुधवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जायेगी। यूपी टीईटी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल मिलाकर 16 लाख 56 हजार 338 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित होने जा रही परीक्षा में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 1063 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10 लाख 83 हजार16 अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5 लाख 73 हजार 322 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रदेश में सबसे ज्यादा परीक्षा केन्द्र प्रयागराज में बनाये गए हैं। जिले में पहली पाली में 139 परीक्षा केंद्रों और दूसरी पाली में 76 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा करायी जायेगी। दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 और 2.30 से 5.30 बजे परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को प्रभावित करने वाले संदिग्धों सहित सॉल्वरों पर एसटीएफ की कड़ी नजर रहेगी। इसके साथ ही पुलिस और एलआईयू के साथ शिक्षा विभाग ने टास्क फोर्स गठित की है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक टास्क फोर्स सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। गौरतलब नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे बवाल और कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं ठप होने की वजह से 22 दिसम्बर 2019 को होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल कई शहरों में हुई हिंसा की वजह से अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत होती। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं ठप होने से तमाम अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए थे। टीईटी टेस्ट शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा होती है। इसे पास किये बिना शिक्षक के पद पर चयन नहीं होता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget