एक्सप्लोरर

UP Roadways: UPSRTC की वेबसाइट पर साइबर अटैक, अब यात्रियों के लिए यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UPSRTC Website Hack: ई टिकटिंग प्रणाली हैक होने के बाद परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संजय कुमार पर गाज गिरी है और उन्हें पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है.

Cyber Attack: उत्तर प्रदेश परिवहन की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग (Electronic Bus Ticketing) प्रणाली की वेबसाइट (Website) को हैक करने के मामले में राज्य सरकार ने एक्शन लिया है. सरकार ने यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार को पद से हटा दिया है और उनकी जगह IAS एन वेंकटेश्वर को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा ये फैसला भी लिया गया है कि जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक (Online Ticket Book) कराए थे अब उनके पैसे वापस किए जाएंगे. 

यूपीएसआरटीसी की ई टिकटिंग प्रणाली हैक होने के बाद यात्रियों का भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जिसके बाद प्रबंध निदेशक संजय कुमार पर गाज गिरी है और उन्हें पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है. उनकी जगह अब आईएएस एन वेंकटेश्वर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. परिवहन विभाग ने फैसला लिया है कि इस दौरान जिन लोगों ने ऑनलाइट टिकट बुक कराये थे उनके पैसे भी वापस किए जाएंगे. 

हैकर्स ने दी थी ये धमकी

दरअसल मंगलवार रात (26 अप्रैल) से परिवहन विभाग की टिकटिंग वेबसाइट पर साइबर अटैक किया गया था. जिसके बाद पूरा टिकटिंग सिस्टम हैक हो गया था. इसके साथ ही हैकरों ने यूपी परिवहन के डाटाबेस को हैक कर 40 करोड़ बिटकॉइन की मांग की थी, और दो दिन के भीतर इसे देने की मांग की थी. इसके साथ ही ये कहा गया था कि अगर दो दिन के भीतर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो ये रकम डबल हो जाएगी. जिसके बाद आईटी जीएम यजुवेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी. 

ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था बाधित होने की वजह से फिलहाल मैन्युअली काम किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस वेबसाइट का प्रबंधन करने वाली कंपनी मैसर्स ओरियन की स्पेशलिस्ट टीम पुराना डाटा रिकवर करने में जुटी है, इसके साथ ही कंपनी ने नया सर्वर स्थापित करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है. 

ये भी पढ़ें-  UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में युवा वोटर्स पर अखिलेश यादव की नजर, छात्र नेताओं के साथ करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget