एक्सप्लोरर

अनधिकृत खातों में भुगतान लेने वाले बिल्डर पर UP RERA ने कसा शिकंजा, उठाया ये कदम

UP RERA ने कुछ ‘डेवलपर’ (बिल्डर) द्वारा घर खरीदारों से भुगतान की राशि अनधिकृत खातों में जमा कराये जाने पर चिंता जताते हुए आवंटियों से ऐसे उल्लंघन के मामलों की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है.

उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority) ने कुछ ‘डेवलपर’ (बिल्डर) द्वारा घर खरीदारों से भुगतान की राशि अनधिकृत खातों में जमा कराये जाने पर चिंता जताते हुए आवंटियों से ऐसे उल्लंघन के मामलों की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है.

यूपी रेरा ने कहा कि बिल्डर की ऐसी अनियमितता न सिर्फ नियामक द्वारा की जाने वाली निगरानी को कमजोर करती है, बल्कि घर खरीदारों को वित्तीय जोखिम में भी डालती है. नियामक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सुविधा शुरू की है. अगर कोई बिल्डर अनधिकृत खाते के अलावा किसी अन्य खाते में भुगतान राशि लेता है तो आवंटी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

'कुछ बिल्डर्स कर रहे इस प्रणाली का दुरुपयोग'

यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "कुछ बिल्डर इस प्रणाली का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." रेरा के नियमों के तहत, बिल्डर को अपनी हर परियोजना के लिए बताये गये बैंक खाते में ही भुगतान प्राप्त करना होता है और प्रचार सामग्री तथा खरीदार के दस्तावेजों में इस जानकारी का खुलासा करना होता है.

यूपी रेरा ने कहा कि इस खाते में एकत्रित धनराशि का 70 प्रतिशत प्रतिदिन एक ‘एस्क्रो खाते’ में स्थानांतरित किया जाता है और इसका उपयोग केवल परियोजना विकास के लिए किया जाता है, जिससे उस परियोजना का समय पर पूरा होना और वितरण सुनिश्चित होता है.

क्या है एस्क्रो खाता?

‘एस्क्रो खाता’ एक सुरक्षित, अस्थायी तृतीय-पक्ष खाता है जिसमें कुछ शर्तें पूरी होने तक धन या संपत्ति रखी जाती है जिससे लेनदेन में शामिल पक्षों को धोखाधड़ी या जोखिम से सुरक्षा मिलती है. एक तटस्थ मध्यस्थ यानी ‘एस्क्रो एजेंट’ इस खाते का प्रबंधन करता है.

नियामक निगरानी को मजबूत करने के लिए रिपोर्टिंग सुविधा शुरू

नियामक ने कहा कि इन दिशानिर्देशों के बावजूद बिल्डर द्वारा भुगतान की राशियों को अन्य बैंक खातों में लिये जाने के कई मामले सामने आए हैं. इसी वजह से नियामक निगरानी को मजबूत करने के लिए रिपोर्टिंग सुविधा शुरू की गई है. संजय भूसरेड्डी ने घर खरीदारों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें और अपने निवेश की सुरक्षा के लिए शिकायत करने की सुविधा का इस्तेमाल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोट पर ओवैसी का पेटेंट नहीं', सपा विधायक ने AIMIM पर साधा निशाना
'मुस्लिम वोट पर ओवैसी का पेटेंट नहीं', सपा विधायक ने AIMIM पर साधा निशाना
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने की पूजा, सामने आईं खास तस्वीरें
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने की पूजा, सामने आईं खास तस्वीरें
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget