एक्सप्लोरर

UP Politics: 2024 से पहले अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, पार्टी को एकजुट करने के लिए कर रहे हैं ये काम

Akhilesh Yadav News: मैनपुरी उपचुनाव के बाद अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदली है. अब वो अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं और जेल में बंद पार्टी के विधायक और पूर्व विधायकों से मिल रहे हैं.

Loksabha Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और जेल में बंद पार्टी के विधायक और पूर्व विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. दरअसल मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) के बाद अखिलेश यादव ने अपनी रणनीति बदली है. कभी उन पर एसी कमरे में बैठ कर राजनीति करने का आरोप लगता था लेकिन अब अखिलेश यादव एसी छोड़कर अलग-अलग जिलों में दौड़ रहे हैं. उनकी ये कवायद 2024 (Loksabha Election 2024) के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहले कानपुर गए और वहां जेल में बंद पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की. इसके बाद आज अखिलेश यादव झांसी पहुंचे और वहां भी जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीपेंद्र यादव से मुलाकात की. अखिलेश ने इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर आरोप लगाए. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. 

2024 से पहले जमीनी हकीकत जानने में जुटे अखिलेश
दरअसल ये सब अखिलेश यादव की बदली हुई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव मैनपुरी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद से ही लखनऊ की बजाय दूसरे जिलों का ही दौरा कर रहे हैं. कभी वो मैनपुरी में रहते हैं, कभी इटावा चले जाते हैं तो कभी दिल्ली चले जाते हैं. कभी कानपुर तो कभी झांसी. अखिलेश यादव 2024 को लेकर अब खुद जिलों में जाकर वहां जमीनी हकीकत जानने में जुटे हैं कि पार्टी का कैसा फीडबैक है. वहीं इन दौरों से वो उन आरोपों का भी जवाब दे रहे है जब उन पर जेल में बंद आजम खान से ना मिलने के आरोप लगे थे. 

अखिलेश पर हमलवार हुई बीजेपी

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के जेल के दौरे पर बीजेपी हमलावर हो गई है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हों, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हों या सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सब कहीं ना कहीं इसके जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तो यहां तक कह दिया कि जेल जाने से पहले वो जेल का दौरा कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सपा में संगठन की कमी है क्योंकि हमेशा वो गुंडे माफियाओं का ही साथ देते रहे हैं, जबकि जेपीएस राठौर का कहना है कि अखिलेश यादव भले कितने जिलों का दौरा कर ले लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर इसी तरह चलता रहेगा. 

लोकसभा चुनाव से पहले ही तैयारी
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में निकाय के चुनाव भी होने हैं समाजवादी पार्टी भी इस चुनाव में जोर-शोर से जुटी है और अखिलेश यादव जब जिलों के दौरे पर जा रहे हैं तो वहां पर जिलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं साथ ही साथ जो लोग टिकट चाह रहे वो भी लगातार अखिलेश से मिल रहे हैं. हालांकि उनके इन दौरों को लेकर अब यूपी की सियासत गरमा गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खान पर बोला करारा हमला, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget