एक्सप्लोरर

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस भर्ती का भर रहे हैं फॉर्म तो जान लें इन तीन अहम सवालों के जवाब, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण

UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में एसआई के 4,543 पदों पर भर्ती को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने आवेदन पत्र से संबंधित तमाम सवालों को लेकर भी गाइडलाइंस दी हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने साल 2025 में 4,543 पदों पर भर्ती को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इस भर्ती में अभ्यर्थी 12 सितंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन जारी करते हुए फॉर्म से संबंधित तीन समस्याओं का निराकरण किया है.

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यार्थियों के आवेदन पत्र भरने के संबंध में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं के बारे में जानकारी मांगी गई है. जिसमें स्नातक की उपाधि से लेकर महिला अभ्यार्थियों को रिजर्वेशन का लाभ लेने से संबंधित पृच्छाएं शामिल हैं. 

इन तीन समस्याओं का निराकरण 

बोर्ड ने एक-एक कर इन तीनों बिंदुओं पर स्पष्ट तौर से गाइडलाइन जारी कर दी है. पहला सवाल- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र से संबंधित हैं जिसमें पूछा गया है कि क्या इनसे संबंधित अभिलेख अलग-अलग नहीं हैं?

बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि अगर अंक पत्र एवं प्रमाण अलग-अलग है तो आवेदन पत्र में अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र दोनों अपलोड करने होंगे. यदि एक ही अभिलेख में अंक तालिका और प्रमाण पत्र दोनों शामिल हैं तो ऐसी दशा में आवेदन पत्र के अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र के दोनों स्थानों में यहीं एक अभिलेख अपलोड किया जाएगा. 

ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट अनिवार्य

दूसरा- अगर स्नातक उपाधि उपलब्ध नहीं है. इस संबंध में बोर्ड ने कहा है कि स्नातक की अंक तालिका अपलोड करना अनिवार्य है. यदि स्नातक की उपाधि उपलब्ध नहीं तो औपबंधिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड करनी होगी और अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के समय स्नातक उपाधि प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. 

महिला रिजर्वेशन से संबंधित गाइडलाइंस

तीसरा- महिला अभ्यार्थी को आरक्षण के लाभ हेतु जाति प्रमाण पत्र पिता पत्र से प्रस्तुत करने के संबंध में हैं. इस पर बोर्ड ने कहा है कि महिला अभ्यार्थी की जाति का निर्धारण उसके पिता के पक्ष से होता है. बोर्ड ने शासनादेश का हवाला देते हुए पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र को ही मान्य बताया है. इसलिए महिला अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वो अपने पिता पत्र से ही जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें.  

बता दें कि यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रहा है. बोर्ड ने आवेदन से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट गाइडलाइन जारी कर दी है. बोर्ड ने निर्देश दिया है कि गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें. किसी भी तरह की गलती या अधूरी जानकारी दी गई तो आवेदन का खारिज कर दिया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
गोरखपुरः जमीन कब्जा मामलों में सख्त एक्शन के निर्देश, CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
गोरखपुरः जमीन कब्जा मामलों में सख्त एक्शन के निर्देश, CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

वीडियोज

'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget