एक्सप्लोरर

यूपी के इन जिलों में शुरू हुई धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर किसानों को मिलेगा भुगतान

उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू हो गई है. धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सरकार ने सभी अफसरों को मंडियों में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

Paddy Management: देश के अधिकांश राज्यों में धान खरीद शुरू हो चुकी है.किसान भी धान को मंडी में एमएसपी पर बेच रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है. पूर्वी यूपी में मंडियों में धान की काफी आवक हैं.इसलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होनी हैं. उसी की तैयारियों में उत्तर प्रदेश सरकार जुट गई है.

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, मंडी अफसरों को धान खरीद संबंधी सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है.वहीं प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं. 

इन जिलों में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद 
उत्तर प्रदेश सरकार गवर्नमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू करने जा रही है. लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तिथियों में रखी गई है. लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी, जबकि हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में पहली अक्टूबर से धान खरीद चल रही है. 

48 घंटे के भीतर होगा भुगतान
योगी सरकार ने किसानों से धान खरीदने के बाद उन्हें 48 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है. इसके लिए खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण चल रहा था. उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं. क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे. कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है. इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है. औसत उत्पादन लगभग 43.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'बटेंगे तो कटेंगे' पर सपा का जवाब- 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे', लखनऊ में लगे पोस्टर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget