एक्सप्लोरर

Jhansi News: किसान ने खेत में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में अधिकारियों के रिश्वत मांगने का किया जिक्र

Jhansi Suicide News: यूपी के झांसी में एक किसान ने खेत में फांसी लगा लिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें अधिकारियों के रिश्वत मांगने का जिक्र किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी के तहसील मोठ के थाना पूछ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर स्टेट के 68 वर्षीय किसान रघुवीर पाल ने खेत में बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मृतक के बेटे हीरालाल ने आरोप लगाया कि करीब 10 वर्षों से एक खेत की चकबंदी का मामला चल रहा था. दावा किया गया कि मोठ तहसील के अधिकारियों ने बिना मौके पर गए ही कागज पर मनमाने तरीके से खेत की नपाई कर दी. जिससे किसान परेशान हो गया था. जिसके बाद किसान  2 जुलाई को तहसील समाधान दिवस में भी गया था. जिसके बाद किसान ने आज यानी तीन जुलाई को सुसाइड कर लिया.

किसान ने लगाया अधिकारियों पर आरोप
किसान ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि अधिकारी उससे रुपयों की मांग कर रहे थे. सूचना पर उप जिलाधिकारी मोंठ राजकुमार, सीओ स्नेहा तिवारी, थाना अध्यक्ष पूंछ सुरेन्द्र पाल सिंह आदि ने पहुंच कर मृतक के परिजनों से बात की. वहीं मृतक के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निलंबित करने का आश्वासन दिया गया है. मृतक का बेटा हीरालाल ने बताया कि जमीन का 11 साल से मुकदमा चल रहा था. कानूनगो और लेखपाल ने जमीन की नपाई नहीं की थी और पैसा मांग रहे थे. कल वह तहसील मोठ सुनवाई के लिए गए थे उन्होंने सुनवाई नहीं की इसके साथ ही पैसे की मांग की. जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Ayodhya Crime News: हनुमान मंदिर में सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

एसडीएम ने क्या कहा ?
एसडीएम राजकुमार ने बताया कि फतेहपुर स्टेट गांव में रघुवीर जिनकी उम्र 68 वर्ष है, वो बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से टंगे मिले हैं.मृतक के परिजनों ने बताया कि जमीन के विवाद का मामला था, जिसमें चकबंदी होनी थी. चकबंदी नहीं होने से ये परेशान थे.  जिसके बाद इन्होंने आत्महत्या कर ली. परिवार वालों का कहना है कि इसमें लेखपाल और कानूनगो दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. अगर इस मामले में लेखपाल और कानूनगो दोषी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Chandauli Crime News: तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget