एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: इस नगर पालिका में अब तक अपना खाता नहीं खोल सकी है BJP, इस बार क्या होगा?

Palia Municipality: समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन पलिया नगर पालिका के पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि बीजेपी यहां एक भी बार नहीं जीत पाई है.

UP Nikay Chunav 2023: पलिया, लखीमपुर खीरी के नेपाल बॉर्डर से लगने वाली एकमात्र नगर पालिका परिषद है, दुधवा नेशनल पार्क के नजदीक होने के कारण भी इसकी एक अलग पहचान है. पलिया नगरपालिका पर समाजवादी पार्टी का ही ज्यादा दबदब रहा है, लेकिन इस बार इस सीट पर सपा और बीजेपी में कड़ी टक्कर है. वैसे तो नगर पालिका पलिया में भारतीय जनता पार्टी अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी है, बावजूद इसके बीजेपी के विधायक रोमी साहनी का दावा है कि इस बार यहां के लोग कमल का फूल खिलाएंगे और निश्चित ही इस बार बीजेपी की जीत होगी.

सपा प्रत्याशी बोले- जीत हमारी ही होगी
वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन पलिया नगर पालिका के पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं, हुसैन की यहां जमीनी स्तर पर अच्छीखासी पकड़ है. हुसैन बताते हैं कि उन्हें सभी वर्ग के लोग मतदान करते हैं और इस बार भी उन्हीं की जीत होगी. हुसैन ने कहा हमने इस नगरपालिका के लिए बहुत कुछ किया है.

उन्होंने कहा कि यहां पर जल निकासी, जल भराव, लाइट व अन्य समस्याएं हैं जिन्हें इस बार जीतकर दूर किया जाएगा. महमूद हुसैन बताते हैं कि सरकार चाहे किसी की भी रही हो  नगरपालिका में पैसा आता है और हमने काम भी किया है.

बीजेपी जीत के लिए लगा रही एड़ी चोटी का जोर
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के बी गुप्ता भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, जमीनी स्तर पर इनकी भी काफी पकड़ मानी जाती है. पलिया विधानसभा सीट पर तीसरी बार के बीजेपी विधायक रोमी साहनी ने नगरपालिका में पार्टी की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. साहनी मोदी योगी के नाम पर इस बार जीत का दावा कर रहे हैं. साहनी ने कहा कि पहले वोटों का बंटवारा हो जाता था लेकिन इस बार सभी वर्ग के लोग साथ हैं.

पलिया नगर पालिका में मुस्लिम वोटर सबसे अधिक
पलिया नगर पालिका सीट पर कांग्रेस के अनवार अहमद, बसपा से हेमंत कुमार सहित 3 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतर कर ताल ठोक रहे हैं.  पलिया नगर पालिका में कुल 39043 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाता 20206, 18837 महिला मतदाता हैं, जिनमें युवा वोटरों की संख्या करीब 6 हजार है. वहीं प्रतिशत के आधार पर बात करें तो पलिया नगर पालिका में 38% मुस्लिम,  25% वैश्य,  20% ओबीसी,   16% दलित,   2% क्षत्रिय, 5% ब्राह्मण, 2% कायस्थ, 4% सिख और 2% क्षत्रीय वोटर हैं.

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: सपा के गढ़ में क्लेश, बिना लड़े ही इस सीट पर जीत गई बीजेपी, अखिलेश यादव के लिए बढ़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget