एक्सप्लोरर

Bareilly: श्रद्धा हत्याकांड पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा- मदरसों को लेकर कही ये बात

Bareilly News: साध्वी प्राची ने कहा हिंदू कान खोल कर सुन लो, अपनी बेटियों की रक्षा करने के लिए हमें कानून को भी हाथ में लेना पड़ सकता है, लेकिन हमें अपनी बेटी की रक्षा करनी है.

Sadhvi Prachi in Bareilly: यूपी (UP) के बरेली (Bareilly) पहुंची विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि अपनी बेटियों की रक्षा के लिए कानून भी हाथ में लेना पड़े तो ले लेना चाहिए. हिंदू सहिष्णू न बने. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली (Delhi) में जिस आफताब पूनावाला (Aaftab Poonawala) ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए हैं, तो हिंदुओं को आफताब के पांच सौ टुकड़े करने चाहिए, ताकि फिर कभी कोई इस तरीके की घटना करने के बारे में सोच भी ना सके.

वहीं मदरसों को लेकर भी साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसों के अंदर आतंकवादी बनाए जाते हैं, ऐसे मदरसों पर बुलडोजर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर एक बहुत बड़ी सोची समझी साजिश है कि हिंदू बेटियों को किस तरह से लव जिहाद में फंसाया जाए. हिंदुस्तान में लव जिहाद के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू लड़के भी तो अन्य धर्म की लड़कियों से शादी करते हैं, लेकिन कभी कोई हिंदू तो इस तरह से किसी लड़की के 35 टुकड़े नहीं करता है.

बेटियों को जिहादियों के चक्कर में न आने दें: साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने कहा, "हिंदू कान खोल कर सुन लो, अपनी बेटियों की रक्षा करने के लिए हमें कानून को भी हाथ में लेना पड़ सकता है, लेकिन हमें अपनी बेटी की रक्षा करनी है." साध्वी प्राची ने कहा, "माताओं-बहनों से निवेदन करूंगी कि अपनी बेटियों को इन जिहादियों के चक्कर में ना आने दें. बेटियों के मोबाइल पर नजर रखे कि कहीं वो किसी जिहादी से बात तो नहीं कर रही है." साध्वी प्राची ने कहा कि इनसे तो बेहतर जानवर होते हैं. कुत्ते की दो टाइम की रोटी खिलाते हो, ऐसा तो कुत्ते भी नहीं करते, वह भी बड़े प्यार से उस आदमी का सम्मान करते हैं. यह तो जाहिल लोग हैं, इन्हें इनकी भाषा में ही जवाब देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Khatauli Bypoll: मंत्री संजीव बालियान के बाहुबली वाले बयान पर भड़के रालोद प्रत्याशी मदन भैया, किया तीखा पलटवार

'मदरसों के लिए टेरर होती है फंडिंग'
साध्वी प्राची ने कहा की हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से प्यार नहीं करना चाहिए. प्यार करना है तो अपने मां-बाप से करें, जिसने 9 महीने पेट में रखा. उन्होंने योगी सरकार की ओर से कराए जा रहे मदरसों के सर्वे पर कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि यूपी में अवैध मदरसे चल रहे हैं. मदरसों के लिए टेरर फंडिंग होती है. ये लोग हिंदुस्तान का खाते हैं, हिंदुस्तान में रहते हैं, हिंदुस्तान का पीते हैं और दिल इनके पाकिस्तान में पड़े रहते हैं. ये लोग मदरसों में आतंकवादी बना रहे हैं. कितनी बार मदरसों से आतंकवादी पकड़े गए. उत्तर प्रदेश के अंदर से पकड़े गए. देवबंद का मदरसा भी अवैध निकला. मैं तो योगी सरकार से कहूंगी जो लोग इनकी हिमायत कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

वक्फ की संपत्तियों के सर्वे की साध्वी प्राची ने की तारीफ
साध्वी प्राची ने कहा कि ऐसे मदरसों पर बुलडोजर चलना चाहिए और वहां अस्पताल बना देना चाहिए. वहीं वक्फ की संपत्तियों के सर्वे की भी उन्होंने तारीफ की. उन्होंने कहा ये सर्वे पूरे देश में होना चाहिए. इसके साथ-साथ साध्वी प्राची ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा की देश में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है. इस पर सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget