एक्सप्लोरर

UP: ट्रेन से चोरी हो गए रेलवे अधिकारी की बेटी के जूते, दो मंडलों की रेलवे पुलिस खोजने में जुटी

Railway : लखनऊ मेल में चार जनवरी को ओडिशा के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह के जूते चोरी हो गए थे. इन जूतों की कीमत 10 हजार रुपये है. आरोप है कि जूते पास में सीट पर बैठी यात्री ने चुराए हैं. 

UP News: रेलवे अधिकारी की बेटी का ट्रेन से जूता चोरी क्या हो गये, रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मुकदमा भी पंजीकृत हो गया और दो मंडलों की रेल पुलिस को जूते ढूंढने के लिए काम में लगा भी दिया गया. यह मामला बरेली (Bareilly) मुरादाबाद (Moradabad) मंडल के रेलवे मुख्यालय का है.

रेल पुलिस के साथ साथ रेलवे के अधिकारी भी टेंशन में 
दरअसल, यहां रेलवे के डीआरएम की बेटी के जूते ट्रेन से चोरी हो गये. इसके बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. जूते की तलाश में रेल पुलिस को लगा दिया गया. अब रेल पुलिस डीआरएम की बेटी के जूते की तलाश के लिए जुटी हुई है. चुकि, मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा है तो रेल पुलिस के साथ-साथ रेलवे अधिकारी भी टेंशन में है. क्योंकि यदि समय पर रेलवे अधिकारी की बेटी के जूते नहीं मिले तो लोगों की नौकरी पर भी आ सकती है. ऐसे में आनन-फानन में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया और जूते की तलाश के लिए पुलिस को लगा दिया गया.

अभी मेरे पास कुछ भी लिखित में नहीं आया- जीआरपी सीओ
घटना की जानकारी देते हुए बरेली मुरादाबाद मंडल के जीआरपी सीओ देवी दयाल ने बताया कि अभी संज्ञान में आया है कि डीआरएम की बेटी के जूते चोरी हुए हैं. इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं आई है, लेकिन यह पता चला है कि दूसरे स्टेट में यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है. यदि यहां की घटना होगी और वहां से केस ट्रांसफर की जाएगी तो तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. अभी मेरे पास कुछ भी लिखित में नहीं आया है।

ओडिशा के डीआरएम की बेटी के चोरी हुए हैं जूते
विभागीय सूत्रों की माने तो लखनऊ मेल में चार जनवरी को ओडिशा के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह के कीमती जूते चोरी हो गए थे. इन जूतों की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है. आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि यह जूते पास में सीट पर बैठी महिला यात्री ने चुराए हैं. 

बरेली रेलवे जंक्शन पर उतरी आरोपित महिला
रेलवे सूत्रों का कहना है कि आरोपी महिला सुबह में बरेली जंक्शन पर उतर गई थी. डीआरएम ने मामले की रिपोर्ट संबलपुर जीआरपी में दर्ज कराई है. इस चोरी की घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दे दी गई है. संबलपुर जीआरपी से मुकदमे की कॉपी मिलते ही बरेली आरपीएफ और जीआरपी पुलिस जांच में जुट गई है.

UP Politics: शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, चाचा की नई जिम्मेदारी पर आई ये जानकारी

अनुपम कुमार बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज में बतौर पत्रकार काम कर रहे हैं. अनुपम अक्सर राजनैतिक, सामाजिक,खेल जैसे मुद्दों पर लिखते बोलते रहते हैं. साहित्य को पढ़ने में भी इनकी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget