एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर से सपा सांसद रामभुआल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें- क्या है मामला?

Rambhual Nishad: यूपी की सुल्तानपुर सीट से सपा सांसद रामभुआल निषाद के ख़िलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. कोर्ट ने सपा सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है. विशेष न्यायाधीश MP/MLA ज्ञानेन्द्र कुमार ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है. कोर्ट ने एसओ बड़हलगंज को आदेश दिया कि सपा सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया जाए. 

सपा सांसद के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई के दौरान आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. ये मामला साल 2015 का है जब मृतक के शव को पुलिस की देख-रेख में दाह संस्कार के लिए लाया जा रहा था. तभी रामभुआल निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग नेशनल हाईवे पर आ गए थे. 

नेशनल हाईवे जाम करने का मामला
प्रदर्शनकारियों ने मृतक के शव को पटना चौराहे पर बीचों-बीच रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था. इस दौरान पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शकारियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और अभद्रता की. इस दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और मार्ग को खुलवाया. 

इस मामले में भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी समेत कुल 11 लोग आरोपी हैं. इनमें से 10 आरोपियों की ज़मानत हो चुकी है. 11वें आरोपी राम भुआल निषाद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया. 

इस मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पीके दुबे ने की एनबीडब्ल्यू की पुष्टि की है. बता दें कि सपा सांसद राम भुआल गोरखपुर के रहने वाले हैं और यूपी की सुल्तानपुर सीट से सांसद हैं. 2024 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार और सांसद रही मेनका गांधी को हराकर चुनाव में बड़ा उलटफेर कर कर दिया था. रामभुआल मेनका गांधी को हराकर सांसद बने हैं. 

अमेठी हत्याकांड पर यूपी के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- 4 हत्याएं हुईं, 5 होनी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget