एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए RLD ने बनाया 'मंडल प्लान', जानें- क्या है रणनीति?

UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. आरएलडी अपनी सहयोगी पार्टी के साथ खास प्लान पर काम कर रही है.

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के सियासी मैदान में आरएलडी (RLD) भी बड़ी रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए आरएलडी ने मंडल प्लान (Mandal Plan) तैयार किया है. हर दावेदार से बात और मुलाकात के साथ जीत का आंकड़ा बैठाया जा रहा है. आरएलडी, सपा और आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन के सहारे बीजेपी का रास्ता रोकने के फॉर्मूले पर काम कर रही है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चंद्रशेखर एक टेबल पर बैठकर सीट तय करेंगे कि बीजेपी को कौन हरा पाएगा.
 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में आरएलडी अपनी ताकत को दिखाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही है. गठबंधन से मिली ताकत से वो निकाय चुनाव के नतीजे बदलना चाहती है. इसमें खास फोकस पश्चिमी यूपी पर है. इसके लिए आरएलडी ने मंडल फॉर्मूला तैयार किया है. इसके लिए निकाय चुनाव समन्वय समिति का गठन किया गया. समिति के पदाधिकारी मेरठ मंडल की न सिर्फ समीक्षा करने पहुंचे बल्कि दावेदारों की ताकत आंकी, जीत का आंकड़ा समझा और पार्टी पदाधिकारियों से भी हर जिले का हाल जाना. आरएलडी नेता बीजेपी की घेराबंदी और पश्चिम में जीत की हर संभावना तलाश रहें हैं. उनका दावा है  कि सपा, रालोद और आसपा का गठबंधन सब पर भारी पड़ेगा.
 
यह है आरएलडी का मंडल प्लान

अब आपको आरएलडी का मंडल प्लान समझाते हैं. आरएलडी पश्चिम के हर मंडल में अपने बड़े नेताओं की देखरेख में निकाय चुनाव समन्वय समिति भेज रही है जो दावेदारों से सवाल जवाब कर रही है. जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य नेताओं से बात कर जीत का फॉर्मूला तलाश रही है. मेरठ मंडल के लिए पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक वारिस राव और पूर्व विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में निकाय चुनाव समन्वय समिति का गठन किया. समिति ने मेरठ में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और मेरठ के दावेदारों की दावों की हकीकत जानी. हर दावेदार से उसकी जुबानी भविष्य की जीत की कहानी सुनी और जिला स्तर के नेताओं से भी गुणा भाग किया. समिति को लगता है कि खतौली चुनाव में को रणनीति बनी अब उसी रणनीति पर निकाय चुनाव लडा जाएगा. 

सहारनपुर के बाद अब मेरठ मंडल पर होगा काम
हालांकि अभी ये तस्वीर साफ नहीं हुई है कि निकाय चुनाव में किस सीट पर सपा और किस सीट पर आरएलडी या आसपा लड़ेगी, लेकिन रालोद नेताओं का कहना है ये फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा लेकिन हमें इतना पता है कि बीजेपी को जीतने नहीं देंगे. सहारनपुर मंडल की समीक्षा हो चुकी है और उसके बाद मेरठ मंडल की भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है और बुधवार को आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी के सामने ये रिपोर्ट रखी जाएगी, जिसके बाद आगे के प्लान पर काम होगा. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget