एक्सप्लोरर

पूजा पाल को लेकर सपा-BJP में जंग, योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव के व्यवहार को बताया गैर जिम्मेदार

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूजा पाल के निष्कासन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि सपा अध्यक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और चायल सीट से विधायक पूजा पाल के बीच छिड़ी जंग को लेकर सियासत गर्माई हुई है. जिसे लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा और उनके व्यवहार को ग़ैर जिम्मेदाराना बताया. 

पूजा पाल को निष्कासित किए जाने पर यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्रकारों से बात की और अखिलेश यादव पर ज़ोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने तो सदन में सिर्फ इतना कहा था कि योगी सरकार में उन्हें न्याय मिला है. 

मंत्री ने कहा कि जब राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तो न्याय मिलना स्वाभाविक है. पूजा पाल के ये कहने पर ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया. सपा अध्यक्ष का ये व्यवहार बेहद गैर-जिम्मेदाराना है. 

सपा के पीडीए फॉर्मूले पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूला पर सवाल उठाते हुए कपिल देव अग्रवाल ने दावा किया कि इस फैसले से सपा अध्यक्ष ने अपने ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी उनके फैसले के खिलाफ लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पूरे प्रदेश में पिछड़े, दलित और गरीब तबकों में पूजा पाल के निष्कासन को लेकर नाराजगी है. 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा.

पूजा पाल के बयान का किया समर्थन

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पूजा पाल का ये उनका निजी बयान हो सकता है. लेकिन, यह पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान है. जहां सभी को बोलने और न्याय की सराहना करने का अधिकार है. 

बता दें कि चायल विधायक पूजा पाल ने यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया था. सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल ने अखिलेश यादव से अपनी जान को भी खतरा बताया है. हालांकि उनके इस बयान को लेकर भी बहस देखने को मिल रही है. 

यूपी में अखिलेश यादव के बनाए जाल को काटने की जुगत में बीजेपी! इस नेता को बना लिया हथियार?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget