एक्सप्लोरर

UP Crime News: इंजीनियरिंग स्टूडेंट् ने सौतेले भाई को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

यूपी के कौशांबी में इंजीनियरिंग के छात्र ने पढ़ाई करने से मना करने पर अपने सौतेले भाई की जान ले ली. सूचना मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. वहीं आरोपी अभी फरार है.

UP Crime News: यूपी के कौशांबी में इंजीनियरिंग के छात्र को पढ़ाई करने से सौतेले भाई ने मना किया तो नाराज छात्र ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. दिनदहाड़े युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है . शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

मोहब्बतपुर पाइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा निवासी आरिफ खेती किसानी करते हैं. उन्होंने तीन शादियां की थी. उनकी एक पत्नी का बेटा आमीन हैदराबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था लगभग 6 महीना पहले अचानक उसकी दीमागी हालत खराब हो गई. आरिफ के अनुसार बीमार होने के बाद वह हॉस्टल से भी फरार हो गया था. परिजनों को जानकारी हुई तो वह आमीन को घर ले आए.

इसके बाद उसका इलाज प्रयागराज के मानसिक रोग विशेषज्ञ से करवाया. चिकित्सक ने इलाज जारी रखने की सलाह दी. लेकिन आमीन पढ़ाई करने की जिद कर रहा था. 3 दिन पहले पिता आरिफ ने उसे पढ़ाई करने से मना किया था, तब भी वह नाराज हो गया था और पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. 

कुल्हाड़ी से तीन बार किया प्रहार 
गुरुवार सुबह पिता खेतों की तरफ चले गए. घर में आमीन और उसका (सौतेला) छोटा भाई फैयाज (30) थे. दिमागी हालत ठीक न होने की वजह से फैयाज ने भी आमीन को पढ़ाई करने से मना किया. इस बात से नाराज होकर आमीन ने बगल में रखी कुल्हाड़ी से फैयाज के गर्दन में लगातार तीन बार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

घटना को अंजाम देने के बाद आमीन बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. चीख- पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.  गांव वालो की मदद से परिजन घायल फैयाज को इलाज के लिए सिराथू के सामुदायिक केंद्र लेकर गए. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फैयाज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी है अभी फरार-पुलिस 
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक भाई ने एक भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई. जिसने मारा है उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप विक्षिप्त है और उसका इलाज भी चल रहा है. आरोपी अभी फरार है.  उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

CM योगी और संघ प्रमुख के बीच हुई चर्चा, क्या जनसंख्या नियंत्रण पर UP में हो सकता है ठोस फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget