एक्सप्लोरर

UP Weather: नवंबर आते ही यूपी में सर्दी ने दी दस्तक, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

UP Weather Update: नवंबर के पहले हफ्ते से ही मौसम ने करवट बदल ली है. इन दिनों सुबह के समय कोहरा और रात को ठंडक बढ़ गई है. ऐसे में लोगों ने अपने गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं.

UP Weather Update: दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है. प्रदेश में अब गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है. सुबह और शाम को ठंडी हवाओं से मौसम ठंड की सरसराहट महसूस हो रही है. नवंबर के पहले हफ्ते में रातें सर्द और सुबह कोहरे की चादर में लिपट रही है. राजधानी लखनऊ से लेकर गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच समेत आसपास के तमाम इलाकों में अब ठंडक बढ़ गई है. 

नवंबर के पहले हफ्ते से ही मौसम ने करवट बदल ली है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह और शाम को सर्दी और बढ़ सकती है. पूर्वी यूपी में सोमवार को सुबह कोहरे के चादर में लिपटी दिखाई दी, गोरखपुर और आजमगढ़ में तो कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से कम पहुंच गई. वहीं अयोध्या में भी सुबह ही घना कोहरा छाया रहा. 

रात में सर्दी सुबह कोहरा
अयोध्या के रहने वाले एक शख्स ने बताया है कि पिछले दो दिनों सो मौसम बदल गया है. कोहरा पड़ने लगा है धूप भी नहीं निकल रही है. वहीं एक और शख्स ने कहा कि पिछला महीना अक्टूबर तो काफी गरम रहा, लेकिन जब से नवंबर लगा है मौसम ठंडा हो गया हैं. सुबह के वक्त ठीक ठाक ठंड थी, दो दिन से कोहरा पड़ा रहा है. रविवार को तो धूप भी नहीं निकली थी. उम्मीद है सोमवार को थोड़ी धूप निकले. 

अवध के जिलों की बात करें तो पिछले दो दिनों से इन जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहे हैं. तराई के इलाकों में तो पूरे दिन बादल छाये रहे. जिसकी वजह से लोग गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरत रहे हैं. कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही. हालांकि दोपहर होते-होते धूप निकल रही है लेकिन रात होने पर फिर से ठंडक बढ़ जाती है. अब धीरे-धीरे लोगों के कंबल बाहर आन लगे हैं. 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिसकी वजह से गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और तराई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है. बारिश की वजह से आने वाले दिनों में ठंडक और बढ़ सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget