एक्सप्लोरर

Electricity In UP: केन्द्र के सुझाव पर भी यूपी सरकार का विदेशी कोयला आयात करने से इनकार, जानिए क्यों सीएम योगी ने लिया ये फैसला

UP Will Not Import Coal: केन्द्र के सुझाव के बावजूद यूपी सरकार ने विदेशों से कोयला आया करने से इनकार कर दिया है. वो भी ऐसे समय में जब बिजली संयंत्र कोयले की कमी से जूझ रहे हैं. जानिए इसकी वजह?

Uttar Pradesh Government Refuses to Import Coal: देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार के सुझावों के उलट उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने विदेशी कोयले (Foreign Coal) का आयात करने से इनकार कर दिया है. राज्य सरकार के विशेष सचिव अनिल कुमार ने गत 20 मई को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा "शासन ने विचार करने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों द्वारा कोयला आयात न किए जाने का निर्णय लिया है." 

विदेशों से कोयला आयात नहीं करेगी यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि संगठन ने विद्युत नियामक आयोग में एक याचिका दाखिल कर विदेशी कोयला खरीद की निविदा नहीं जारी करने का अनुरोध किया था. उसके बाद आयोग ने राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा प्रदेश के सभी निजी घरानों के बिजलीघर प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए अनेक विधिक सवाल उठाए थे. उन्होंने बताया कि आयोग ने सरकार से पूछा था कि विदेशी कोयले की खरीद से उपभोक्ताओं पर वित्तीय भार पड़ेगा इसलिए इस पर राज्य सरकार की अनुमति भी आयोग को दी जाए.

जानिए क्यों सीएम योगी ने लिया ये फैसला

इस पर उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम. देवराज ने सरकार को भेजे गए एक प्रस्ताव में बताया था कि अगर विदेशी कोयले की खरीद की जाती है तो राजकोष पर 11 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा. इसकी वजह से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 85 पैसे से लेकर एक रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. वर्मा ने विदेश से कोयला आयात करने से इनकार किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 'दबाव' के बावजूद आदित्यनाथ ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में सराहनीय फैसला लिया है.

केन्द्र ने दी थी कोयला आयात करने की सलाह

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने पिछले हफ्ते राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा था कि राज्यों की बिजली उत्पादक कंपनियों को सम्मिश्रण के लिए कोयला आयात करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने के लिए कहा जाए ताकि मानसून के दौरान अपनी जरूरतों को पूरा किया जा सके. सिंह ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल को लिखे अलग-अलग पत्रों में चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इन राज्यों में कोयला आयात के लिए निविदा प्रक्रिया या तो शुरू ही नहीं हुई है या अभी तक पूरी नहीं हो पाई है.

बिजली मंत्रालय ने इससे पहले राज्य बिजली उत्पादक कंपनियों को सम्मिश्रण उद्देश्यों के लिए कोयले की आवश्यकता का 10% आयात करने की सलाह दी थी. राज्यों को सलाह दी गई थी कि वे 31 मई तक निविदा के ऑर्डर दे दें.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: विधानसभा में सपा विधायकों के साथ नहीं बैठना चाहते शिवपाल सिंह यादव? चिट्ठी लिखकर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget