एक्सप्लोरर

UP Flood: गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदी उफान पर, दहशत में ग्रामीण, अधिकारियों को किया गया अलर्ट

UP Flood: गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान 74.98 से महज 1.86 आरएल मीटर नीचे है. राप्ती नदी 24 घंटे में 1 आरएल मीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. वर्तमान में राप्ती 73.120 पर है.

UP Flood: यूपी (UP) के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. इससे पूर्वांचल भी अछूता नहीं है. वाराणसी (Varanasi) और प्रयागराज (Prayagraj) में तो कई मोहल्‍लों और घर में भी एक मंजिल तक पानी है. ऐसे में पूर्वी यूपी में अभी तक शांत राप्ती (Rapti) और रोहिन नदी (Rohin River) भी पूरी तरह से उफान पर आ गई हैं. 14 घंटे में एक आरएल मीटर की रफ्तार से बढ़ रही राप्‍ती और रोहिन रौद्र रूप दिखाने को आतुर दिख रही हैं. घाघरा भी खतरे के निशान से आंख मिचौली खेल रही है. वहीं राप्‍ती नदी की सहायक नदी गुर्रा भी शांत रहने के बाद अब अपने तेवर दिखा रही है.

गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान 74.98 से महज 1.86 आरएल मीटर नीचे है. राप्ती नदी 24 घंटे में 1 आरएल मीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. वर्तमान में राप्ती 73.120 पर है. वहीं रोहिन नदी खतरे के निशान 82.44 से महज 1.25 मीटर नीचे बह रही है. रोहिन 81.190 पर बह रही है. रोहिन 24 घंटे में 1 आरएल मीटर की रफ्तार से बढ़ते हुए उफान पर है. राप्ती की सहायक गुर्रा नदी खतरे के निशान 70.50 से महज 1.95 आर एल मीटर नीचे 68.550 बह रही है. तीनों नदियां चढ़ान पर हैं.

ये भी पढ़ें- Aligarh News: अलीगढ़ में तेजी से पैर पसार रही लंपी बीमारी, 41 पशुओं की मौत के बाद विभाग ने किया ये दावा

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

नदियों के तेवर देखकर जहां अधिकारी अलर्ट मोड में हैं तो वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गोरखपुर के राजघाट स्थित रामघाट पर राप्‍ती नदी पूरे उफान पर दिखाई दे रही है. नदी के उस पार गोरखनाथ घाट पर शव का दाह संस्‍कार किया जाता है. वहां पर घाट की सीढ़ियां नदी के पानी के चढ़ाव के साथ डूबी हुई नजर आ रही हैं. यहां पर खतरे से राप्‍ती 1.86 आरएल मीटर नीचे है. रोहिन भी खतरे के निशान से 1.25 आरएल मीटर नीचे है. घाघरा और गुर्रा नदी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन लगातार उफान पर है और बढ़त बनाए हुए हैं.

बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट

गोरखपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्‍ता बताते हैं कि नदियां अभी मेन कोर्स में है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है. राप्‍ती पौने दो मीटर, घाघरा पौन मीटर और इसके साथ ही रोहिन भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. टीमें निगरानी कर रही हैं. कटान पर भी नजर बनाए हुए हैं. नदियों में पानी बढ़ रहा है, लेकिन ये अभी अपने डेंजर लेवल से नीचे हैं. फिलहाल खतरा नहीं है. हालांकि, सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है. किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- मंत्री सुरेश राही के धरने पर बैठने की खबर से अधिकारियों में मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े पहुंचे मजिस्टेट, SDM और DM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget