एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ बोले- सपा ने बनवाया हज हाउस, हमने कैलाश मानसरोवर भवन

UP Elections: योगी ने कहा, गाजियाबाद में हज हाउस का निर्माण कराया गया था. हमारी सरकार ने यहां कैलाश मानसरोवर भवन बनवाया है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि सपा सरकार ने अपने शासनकाल में गाजियाबाद में हज हाउस बनवाया था, जबकि उनकी सरकार ने कैलाश मानसरोवर भवन की स्थापना कराई है. योगी ने गाजियाबाद में कहा, "इससे पहले गाजियाबाद में हज हाउस का निर्माण कराया गया था. हमारी सरकार ने यहां कैलाश मानसरोवर भवन बनवाया है. पूर्व में माफिया लोग व्यापारियों को प्रताड़ित करते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी कारोबारी, डॉक्टर या गरीब व्यक्ति की संपत्ति हड़पने का साहस नहीं कर सकता. अगर कोई ऐसा करता है तो बुलडोजर चलेगा."

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व में गरीबों के लिए आवंटित राशन अन्न माफिया के जरिये बांग्लादेश में दिया जाता था, मगर आज अनाज सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है और 15 करोड़ लोगों को मिल रहा है. डबल इंजन की सरकार अनाज की डबल डोज दे रही है. गौरतलब है कि सितंबर 2016 में तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में गाजियाबाद में हज हाउस का उद्घाटन हुआ था, जबकि कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण दिसंबर 2020 में किया गया था. 

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ बोले- सपा ने बनवाया हज हाउस, हमने कैलाश मानसरोवर भवन

उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी- योगी
योगी ने कहा, "साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली नहीं मिलती थी. जो लोग आज 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर अपने शासनकाल में उन्होंने बिजली क्यों नहीं दी जिसकी वजह से लोग अंधेरे में रहने के आदी हो गए? क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है. यही वजह है कि सपा लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है और नए-नए वादे करने में व्यस्त है." 

सपा के सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करने के अखिलेश यादव के वादे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, "वह कहते हैं कि पुरानी पेंशन बहाल करेंगे. जब पुरानी पेंशन रोकी गई थी तब उनके अब्बा जान (मुलायम सिंह यादव) ही मुख्यमंत्री थे.''

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 : जानिए- यूपी में अब तक कौन कौन से गठबंधन बने हैं, किस गठबंधन में कौन कौन सी पार्टी है शामिल

UP Election 2022 : मायावती ने योगी आदित्यनाथ के मठ को लेकर कहीं यह बड़ी बात, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget