एक्सप्लोरर

UP: यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान, इन जिलों में होगी मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा

UP News: उत्तर प्रदेश में मुफ्त सीटी स्कैन की व्यवस्था अब लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद और रायबरेली के जिला अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

UP CT Scan News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मरीजों को बड़ी राहत दी है. अब लखनऊ समेत छह जिलों में सीटी स्कैन जांच बिल्कुल मुफ्त होगी. इससे गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा और वो अपना इलाज करा सकेंगे. पहले इन छह जिलों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों से 500 रुपये लिए जाते थे. लेकिन, अब यह पैसा नहीं देना होगा.

यह फैसला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जैसे बाकी जांच मुफ्त होती हैं. अब सीटी स्कैन भी बिना किसी खर्च के किया जाएगा.

प्रदेश में मुफ्त सीटी स्कैन की व्यवस्था अब लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद और रायबरेली के जिला अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. अब तक इन जिलों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों से पैसे लिए जाते थे, जिससे मरीजों पर खर्च का बोझ पड़ता था.

कई बार पैसों की कमी की वजह से लोग अपना सीटी स्कैन तक नहीं करवा पाते थे. लेकिन, अब सरकार की इस पहल से गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा. जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन के लिए पैसा लेना बंद कर दिया है, ताकि हर वर्ग के मरीज को बराबर और अच्छी इलाज की सुविधा मिल सके.

12 मेडिकल कॉलेजों के लिए दी गई मंजूरी
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के 12 मेडिकल कॉलेजों और कानपुर के दो बड़े अस्पतालों के लिए 464.70 लाख रुपये की मंजूरी दी है. इसमें आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, बांदा, आजमगढ़, सहारनपुर, अंबेडकर नगर, जालौन, कन्नौज और बदायूं के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं. 

साथ ही, कानपुर के हृदय रोग संस्थान और जेके कैंसर संस्थान को भी इस योजना में शामिल किया गया है. हर मेडिकल कॉलेज को 33.5 लाख रुपये और जेके कैंसर संस्थान को 31 लाख रुपये दिए गए हैं. जिससे मरीजों के इलाज की सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी.

सरकार इस पैसे से इन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जरूरी इलाज की मशीनें, उपकरण और सुरक्षा के इंतजाम करेगी, ताकि मरीजों को अच्छा और जल्दी इलाज मिल सके.

UP Weather Today: यूपी में आज भी कई जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जून से बढ़ेगा पारा, अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'चुनाव आयोग ये भी भरोसा दिलाए...', 5 राज्यों के इलेक्शन को लेकर बोले अखिलेश यादव
'चुनाव आयोग ये भी भरोसा दिलाए...', 5 राज्यों के इलेक्शन को लेकर बोले अखिलेश यादव
BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Embed widget