एक्सप्लोरर

Gonda: कमरे के दरवाजे से बह रहा था खून, मकान मालिक अंदर गया तो मिली टीचर की लाश, पुलिस को मिले अहम सुराग

Crime News: मकान मालिक को उनके कमरे के दरवाजे से खून बहता दिखाई पड़ा. दरवाजा खोलकर देखने पर कमरे में उनका शव मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक शिक्षक (Teacher) की उसके किराए के घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के कृष्ण कुमार यादव (32) जनता इंटर कालेज इटियाथोक में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. वह कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के फोरबिस गंज मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर अपनी शिक्षक बहन के साथ रहते थे. उनकी बहन शनिवार की शाम को लखनऊ चली गई थी और वह कमरे पर अकेले थे.

एएसपी ने बताया कि शनिवार देर शाम युवक-युवती उनके कमरे पर आए थे और काफी देर तक चर्चा करते रहे और देर रात वे वापस लौट गए. उन्होंने बताया कि इस बीच मकान मालिक को उनके कमरे के दरवाजे से खून बहता दिखाई पड़ा और दरवाजा खोलकर देखने पर कमरे में उनका शव मिला. शिवराज के मुताबिक मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं- पुलिस
एएसपी ने बताया कि श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. उनका कहना है कि हर बिंदु की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है. उनकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- 'शायद पता नहीं...'

वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक मां-बेटे पर तेजाब हमला करने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराम खंड-तीन में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर विकास वर्मा (16) और उसकी मां अनीता वर्मा (40) के ऊपर तेजाब फेंक दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget