एक्सप्लोरर

पांच जिलों के 72 केंद्रों पर दोबारा हुए यूपी बोर्ड के एग्जाम, 32 हजार छात्र हुए शामिल

जिले में दो केंद्रों में परीक्षा आयोजित कराई गई। इन केंद्रों में 1100 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। आज हुई पुनर्परीक्षा में शामिल छात्रों के मुताबिक पेपर सही हुआ है और उन्हें इम्तहान में कामयाबी मिलनी तय है।

प्रयागराज, मो. मोईन। प्रदेश में सामूहिक नकल की वजह से रद्द हुई यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार को पांच जिलों के केंद्र पर दोबारा आयोजित की गई। पांच जिलों के 72 केंद्रों में करीब 32 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। यूपी बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि पूरे प्रदेश में परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई हैं और कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर सामने नहीं आई है।

प्रयागराज में दो केंद्रों में हुई परीक्षा जिले में दो केंद्रों में परीक्षा आयोजित कराई गई। इन केंद्रों में 1100 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। आज हुई पुनर्परीक्षा में शामिल छात्रों के मुताबिक पेपर सही हुआ है और उन्हें इम्तहान में कामयाबी मिलनी तय है। हालांकि ज्यादातर छात्रों ने यह माना कि कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा उन्हें आज भुगतना पड़ा है। पुनर्परीक्षा के बाद बोर्ड अब 16 मार्च से कापियों का मूल्यांकन शुरू कराएगा। यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। पांच जिलों के 72 केंद्रों पर दोबारा हुए यूपी बोर्ड के एग्जाम, 32 हजार छात्र हुए शामिल

आज जिन जिलों में दोबारा परीक्षाएं हुई हैं, उनमे सबसे ज्यादा 67 केंद्र मऊ जिले के हैं। मऊ में 20 फरवरी को इंटरमीडिएट के फिजिक्स का पेपर लीक हुआ था। डीएम की सिफारिश पर बोर्ड ने जिले के सभी केंद्रों की फिजिक्स की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके अलावा आज प्रयागराज के यूडी मेमोरियल इंटर कालेज और बचई सिंह सिंगरौर इंटर कालेज की निरस्त परीक्षाएं भी शहर के दो केंद्रों पर हुईं। इसके अलावा बलिया, गाजीपुर और अलीगढ़ में एक-एक केंद्र पर भी आज दोबारा परीक्षाएं हुईं हैं। प्रयागराज के सेंट एंथनी केंद्र पर 544 और जीआईसी सेंटर पर 596 छात्र शामिल हुए। पांच जिलों के इन 72 केंद्रों की परीक्षाएं सामूहिक नकल की शिकायत पर निरस्त की गई थीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget