एक्सप्लोरर

BJP पार्षद ने रिश्तेदार को मैसेज किया- 'मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा', फिर संदिग्ध हालात में मौत

मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ. उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि मिंटू ने अपने एक रिश्तेदार को एक ऑडियो संदेश भेजा था. इसमें वह यह कहते हुए सुने गए कि 'मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा.'

मेरठ: जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड-40 से बीजेपी पार्षद मनीष उर्फ मिंटू (38) की गुरुवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लाश मिली और पास ही तमंचा पड़ा था. सूचना मिलने पर पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. प्रथम दृष्ट्या पार्षद की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है.

कंकरखेड़ा थाने के निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि पावली खुर्द गांव के जंगल में एक क्रेटा कार चालू हालत में बुधवार देर रात से खड़ी हुई थी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति की लाश कार में चालक सीट पर थी. उसको गोली लगी हुई थी. मौके पर ही एक तमंचा पड़ा हुआ था. सागर ने बताया कि कार से शराब की बोतल और खाली ग्लास भी बरामद हुआ है.

घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है

उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ. उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि रात करीब 12:30 बजे मिंटू ने अपने एक रिश्तेदार को एक ऑडियो संदेश भेजा था. इसमें वह यह कहते हुए सुने गए कि 'मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा.' पुलिस निरीक्षक ने कहा कि बीजेपी पार्षद मिंटू परिवार सहित कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेज-वन में रहते थे. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

कंकरखेड़ा के हाइवे स्थित ब्लैक पेपर एक्सीडेंट रेस्त्रां पार्षद मिंटू का है. करीब तीन साल पहले रेस्त्रां में वर्दी पहने एक दरोगा अपनी अधिवक्ता महिला मित्र के साथ गए थे. जहां नशे में दरोगा और महिला मित्र ने स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी. इस दौरान, मिंटू ने बीच-बचाव किया तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था, जिसके बाद पार्षद सुर्खियों में आए थे.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी ने लखनऊ के श्मशान घाट का वीडियो जारी किया, ट्वीट कर कहा-सरकार त्रासदी को न छिपाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
लखनऊ में UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- 'शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार'
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget