एक्सप्लोरर

पड़ोसी गांव का युवक कर रहा था परेशान, युवती ने कमरे में फंदे से लटक कर दे दी जान

Basti Suicide Case: बस्ती में एक किशोरी ने आत्महत्या कर लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Basti News Today: बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर लिया. किशोरी का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी से पिछले दो साल से फोन पर बात करता था और उसे परेशान करता था.

इस बीच आरोपी लड़के की शादी भी लग गई, इसके बावजूद आरोपी किशोरी को फोन पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था. इससे आहत होकर किशोरी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

क्या है मामला?
यह घटना बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के अठदेऊरा गांव का है. जहां राजेश निषाद की 17 वर्षीय बेटी ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. आरोप है कि नफीस नाम का लड़का किशोरी से पिछले दो साल से फोन पर बात करता था और उसे परेशान करता था. 

इस बीच आरोपी लड़के की शादी भी लग गई. इसके बाद भी वह लगातार फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था, जिससे आहत होकर किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी. मृतका के पिता राजेश निषाद ने आरोप लगाया कि पड़ोस के गांव का रहने वाला नफीस खान एक साल से उन की लड़की से फोन पर बात करता था.

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
राजेश निषाद ने एक साल पहले इसकी पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और वह लगातार उनकी बेटी को फोन करके परेशान कर रहा था. मृतका के पिता ने बताया कि नफीस की शादी लग गई और शादी की तारीख भी तय हो गई है फिर भी वह उनकी बेटी से फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था.

मृतका किशोरी की पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आहत होकर फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन जब स्कूल जाती थी तो वह परेशान करता था, जब मेरा भाई शिकायत लेकर उसकी दुकान पर गया तो उसने गले पर चाकू रख दिया और धमकी देने लगा.

पुलिस जांच में जुटी
सीओ सत्येंद्र भूषण का कहना है कि 14 दिसंबर को सूचना मिली है कि राजेश निषाद की 17 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मौके पर साक्ष्य संकलित किए गए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

सीओ सत्येंद्र भूषण  ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बगल के गांव का एक युवक की उनकी लड़की से बातचीत होती थी. शायद इसीलिए लड़की ने यह कदम उठाया है, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. 

उन्होंने बताया कि मोबाइल का सीडीआर निकला जा रहा है. परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जो भी तथ्य, साक्ष्य सामने आएंगे उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, 17 दिसंबर को पेश हो सकता है अनुपूरक बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget