एक्सप्लोरर

UP Assembly: यूपी विधानसभा में होने जा रहा है एक बड़ा बदलाव, जल्द लगेगा एक खास सिस्टम, जानें- फायदा

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा. इसमें सभी विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों का जीवन परिचय शामिल होगा. 

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश के विधानसभा में अब अलग-अलग भाषाओं को सुनने-समझने के लिए इंटरप्रिटेशन सिस्टम लगेगा. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को अलग-अलग भाषाओं में सुनने के लिए इंटरप्रिटेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा. यह सुविधा दर्शकदीर्घा और राज्यपाल दीर्घा में आने वाले मेहमानों को भी दी जाएगी. 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी उपलब्धि बता रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही अलग-अलग भाषाओं में सुनने का अवसर मिलेगा. विधानसभा की अलग-अलग समितियों के लिए एक हाईटेक बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा.

जल्द शुरू किया जाएगा काम

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की विधायिकाओं के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए आगे के काम की शुरुआत की जाएगी. इसके लिए यूपी विधानसभा की तरफ से एक प्रारूप बनाया जाएगा. शुक्रवार को अपने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने विधानसभा की भविष्य की कार्ययोजना साझा की.

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभी विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों का जीवन परिचय आम लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा. इसमें सभी विधानसभा अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों का जीवन परिचय शामिल होगा. 

Azam Khan News: आजम खान के सोशल मीडिया से 13 घंटे 12 पोस्ट, 11 बार मुख्तार अंसारी का जिक्र 

सतीश महाना ने बताया कि विधायकों का संवाद विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ लोगों से कराया जाएगा. जिससे उन्हें एक बेहतर अनुभव मिल सके. इसके तहत चिकित्सक, इंजीनियर, विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रोफेसर, कॉरपोरेट समूह के प्रतिनिधियों के साथ विधायकों का संवाद कराया जाएगा. इसके अलावा युवा संसद का भी आयोजन किया जाएगा जिससे युवाओं का लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास बढ़े और उन्हें विधायिका की जानकारी हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget