एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 55 सीटों पर हो रहा है मतदान, 2017 में बीजेपी ने जीती थीं इनमें से इतनी सीटें

UP Election 2022: जिन 55 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें से 38 सीटें बीजेपी ने 2017 में जीती थीं. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 15 सीटें आई थी. कांग्रेस इनमें से केवल 2 सीटें ही जीत पाई थी. साल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है. इस चरण में 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. ये सीटें कुल 9 जिलों में फैली हुई हैं. आइए जानते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से कितनी सीटें किस पार्टी ने जीती थीं. 

सबसे अधिक सीटें बीजेपी ने जीती थीं

इन 55 सीटों में से बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं. उसने इन 55 में से 38 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 15 सीटें आई थी. कांग्रेस इनमें से केवल 2 सीटें ही जीत पाई थी. साल 2017 का चुनाव कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर लड़ा था. लेकिन इस बार दोनों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरी हैं.

Assembly Election 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड की सभी सीटों पर मतदान कल, कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में वोट डाले जा रहे हैं. इन 55 सीटों पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिन इलाकों में यह चुनाव हो रहा है, वह मुस्लिम और दलित बाहुल्य वाला है. मुस्लिम बहुल सीटें होने की वजह से बीजेपी के लिए इस इलाके में सबसे अधिक चुनौतियां हैं. उस पर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने का भी दबाव है. पिछले चुनाव में बसपा को इस इलाके में एक भी सीट नहीं मिली थी. इसलिए उसके सामने भी इस बार अपना प्रदर्शन बेहतर करना और सीटें जीतने का दबाव है. इन सीटों पर मुस्लिम वोटरों के अलावा जाट, कुर्मी और लोधी वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं.

UP Election 2022: 'जो जितना बड़ा नेता वो उतना बड़ा झूठा', अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हुआ था. इसमें 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसमें करीब 63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget