एक्सप्लोरर

अपर्णा यादव का जेठानी डिंपल यादव से कैसा है रिश्ता? दोनों के बीच किस बात को लेकर है मतभेद

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. अपर्णा यादव ने बताया था कि भले डिंपल भाभी काफी शांत दिखती हैं लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत ज्यादा आता है.

Aparna Yadav Joins BJP: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अब भाजपाई हो गई हैं. उन्होंने आज ही बीजेपी ज्वाइन की है. वहीं अपर्णा यादव के समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से ये चर्चाएं जोरों पर हैं कि यादव खानदान में कुछ सही नहीं चल रहा है. हालांकि हर परिवार में बहू-बेटों के बीच झगड़े होना कोई नई बात नहीं है. यादव परिवार में भी यही हो रहा है लेकिन राजनीतिक परिवार होने के चलते इनके घर के मामले सुर्खियों में रहते हैं. जहां तक अपर्णा यादव और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के रिश्ते की बात है तो डिंपल यादव अपर्णा की जेठानी लगती हैं. लेकिन दोनों के बीच कुछ खास बनती नहीं है.

अपर्णा यादव और डिंपल के बीच किस बात को लेकर है झगड़ा

अब सवाल ये उठता है कि डिंपल यादव और अपर्णा यादव के बीच किस बात को लेकर खटास है. दरअसल यादव परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी से उनके बेटे अखिलेश यादव हैं. वहीं उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं जिनके बेटे का नाम प्रतीक है. मुलायम सिंह ने प्रतीक को अपना नाम दिया है. यानी प्रतीक यादव अखिलेश के सौतेले भाई हैं. वहीं प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है. अखिलेश और प्रतीक यादव के बीच लगभग न के बराबर ही बातचीत होती है. वहीं ये दोनों सार्वजनिक मंच पर भी कभी एक साथ नहीं देखे गए. ऐसे में दोनों की पत्नियों के बीच भी दूरियां हैं. हालांकि डिंपल और अपर्णा कई बार एक साथ तस्वीरों में नजर जरूर आती हैं.

डिंपल और अपर्णा के एक दूसरे को प्रतिद्वंदी मानने की भी होती हैं चर्चाएं

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिंपल और अपर्णा एक दूसरे से ज्यादा बातचीत नहीं करती हैं. वहीं दोनों एक दूसरे को अपना प्रतिद्वंदी भी मानती हैं. ये बात और है कि दोनों ने कभी एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी खुलकर नहीं बोला है. वहीं अपर्णा यादव ने एक यूट्यूब चैनल को दिये इंटरव्यू में परिवार से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं. अपर्णा यादव ने बताया था कि भले डिंपल भाभी काफी शांत दिखती हैं लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत ज्यादा आता है. बहरहाल अब जब अपर्णा यादव बीजेपी पार्टी में शामिल हो चुकी हैं तो पारिवारिक संबंधों को लेकर चर्चाएं जरूर हो रही हैं.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: आगरा आरएलडी जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने जयंत चौधरी से मांगा न्याय, जानें- पूरा मामला

UP Election 2022: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, बीएसपी में शामिल हुए पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget