एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ पहुंचे धर्मवीर प्रजापति ने साधा सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना, शिवपाल यादव को लेकर कही ये बड़ी बात

Aligarh News: यूपी सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता इनके शासन से तंग थी,तभी उन्होंने बीजेपी को आगे बढञाया है.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati) आज अलीगढ़ (Aligarh) में पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए. ये शिविर जी टी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित किया गया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया

इस दौरान धर्मवीर प्रजापति मीडिया से भी रूबरू हुए. उन्होंन राजस्थान में मुख्यमंत्री की रोजा इफ्तार पार्टी में दंगे का आरोपी शामिल होने पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश ने बहुत वक्त से शासन किया है और विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के शासन में ये सब देखने को मिलता था. इसलिए ही जनता ने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाया है. उसकी विचारधारा को पसंद किया है और भारतीय जनता पार्टी को देश में सबसे बड़ी पार्टी जनता ने ही बनाया है.

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश से मारपीट मामले में 48 पर केस दर्ज, जानिए- क्या है ये पूरा मामला?

शिवपाल यादव को लेकर प्रजापति ने कही ये बात

वहीं सपा के शिवपाल सिंह यादव के आजम खान से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ये उनकी विचारधारा है मैं क्या कह सकता हूं. वो सपा पार्टी के नेता रहे हैं उनसे कौन मिलता है क्या विचारधारा है उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. वहीं उन्होंने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि, जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताकर उसे दूसरी बार सत्ता दिलवाई है. जिस विश्वास के आधार पर जनता ने हमारे ऊपर भरोसा किया है पिछले 5 साल में माननीय मुख्यमंत्री ने वो सभी काम पूरे किए हैं.

कैदियों के साथ जेल में होगा अच्छा व्यवहार

जेल में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल में राज्य में बहुत सुधार हुआ है. साथ ही हम इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने निर्देशित किया है कि सभी जिलों में कैदियों के साथ एक आत्मीय व्यवहार हो. उनको ये महसूस ना हो कि हम चारदीवारी के अंदर कैद हैं. क्योंकि कैदी दो तरह के होते हैं. एक पेशेवर कैदी और एक अचानक कोई घटना घटती है और कैदी बन जाता है. ऐसे कैदी चारदीवारी के अंदर जब जाते हैं तो वो परिवार से और बाहर की दुनिया से दूर होते हैं. ऐसे में उन्हें पश्चाताप भी होता है. ऐसे कैदियों को सुधरने का हम भरपूर मौका देंगे. उनकी मनोदशा बदलने का प्रयास करेंगे. हमारा प्रयास होगा कि जेल से कैदी जब बाहर जाए तो बेहतर इंसान बनकर के जाए.

भगवान दिल में बसते हैं, लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं

लाउडस्पीकर विवाद पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भगवान हमारे दिल में बसते है और जब वो हमारे दिल में बसते हैं तो वो हमारी सारी बातें भी सुन लेते हैं. ऐसे में ये जरूरी नहीं है कि हमें भगवान तक कोई बात पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का यूज करना पड़े. ये बात सभी को समझनी चाहिए.

Bundi News: बूंदी में अनूठी परंपरा जिसमें दूल्हा, पंडित, बाराती तक की सभी भूमिका निभाती हैं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget