एक्सप्लोरर

UP News: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की सजा पर आज आएगा फैसला, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जाएगा कोर्ट

Babloo Srivastava Case: प्रयागराज के मशहूर सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र का अपहरण 5 सितंबर 2015 को किया गया था. इस मामले में मुख्य आरोपी बबलू श्रीवास्तव के ऊपर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फैसला सुनाएगा.

Allahabad High Court: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव के मामले में इलाहाबाद की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फैसला आज आएगा. प्रयागराज के सर्राफा व्यापारी पंकज महेंद्र के अपहरण के केस में ट्रायल कोर्ट का फैसला आएगा. गैंगस्टर कोर्ट/ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट फैसला सुनाएगी. सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र का अपहरण 5 सितंबर 2015 को किया गया था. अपहरण के बाद परिवार वालों से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. सजा के लिए बबलू श्रीवास्तव को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा.  

इस मामले में प्रयागराज की शहर कोतवाली में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव ने जेल में रहते हुए अपहरण की साजिश रची थी और अपहरण का जिम्मा अपने करीबी रिश्तेदार व उसके गुर्गों को सौंपा था. हालांकि पुलिस ने व्यापारी पंकज महेंद्र को फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया था. इस मामले में 21 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 27 जून को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. इलाहाबाद की गैंगस्टर कोर्ट/ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनोद कुमार चौरसिया की अदालत में आज इस मामले की सुनवाई होगी.

बुलेट प्रूफ में लाया जाएगा बबलू को कोर्ट
फैसले के मद्देनजर इलाहाबाद कोर्ट में आज बबलू श्रीवास्तव को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बबलू श्रीवास्तव की पेशी होगी. पिछले साल 16 अक्टूबर को इसी मामले में बयान दर्ज करने के लिए बबलू श्रीवास्तव को बुलेट प्रूफ जैकेट में लाया गया था. आज भी बबलू को बुलेट प्रूफ जैकेट में ही लाए जाने की उम्मीद है. ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था. जब फिरौती के मामले में दस करोड़ रुपये की मांग की गई थी. 

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Hathras Visit LIVE: हाथरस पीड़ितों से मिलकर राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की ये मांग, प्रशासन पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget