एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: शहीद गनर राघवेंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 5 मई को होने वाली थी शादी

Umesh Pal Murder News: बसपा विधायक राजू पाल के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या हुई तो राघवेंद्र भी उनकी सुरक्षा में तैनात थे. उमेश पाल को बचाते हुए राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए थे.

Umesh Pal Murder Update: प्रयागराज शूटआउट में घायल सिपाही राघवेंद्र भी जिंदगी की जंग हार गया. राघवेंद्र के पार्थिव शरीर को आज उनके निजी आवास पर लाया गया. इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर एडीजी ए सतीश गणेश, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी समेत कई आला अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उमेश पाल पर हुए हमले में राघवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए थे.  

प्रयागराज में जब बसपा विधायक राजूपाल के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की गई तो उस वक्त उनकी सुरक्षा में राघवेंद्र भी तैनात थे. इस हमले के दौरान उमेश पाल और उनके एक गनर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राघवेंद्र भी उन्हें बचाते हुए बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

राघवेंद्र के पार्थिव शरीर को उनके निजी आवाज लालगंज थाना क्षेत्र स्थित कोरिहरा लाया गया. इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. एडीजी ए सतीश गणेश, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सरेनी के पूर्व भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीम लालगंज अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों भी उनके घर पहुंचे. जिसके बाद उनके सम्मान में सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया फिर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. 

राघवेंद्र का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एडीजी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कंधा दिया. पूरा माहौल गमगीन हो गया. उनके परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सभी के आंखों में आंसुओं का सैलाब था. राघवेंद्र के एक भाई और दो बहने हैं. उनकी आगामी पांच मई को शादी होने वाली थी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी ने तोड़ा यूपी के सभी दिग्गजों   रिकॉर्ड, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती भी पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget