एक्सप्लोरर

यूपी: रायबरेली में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने फायरिंग करने के बाद भाग रहे दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्‍या के बाद प्रदेश की पुलिस अलर्ट मोड़ में है. रायबरेली में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला रखा है रही है. चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फिर भागने का प्रयास किया.

पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में रंजीत सिंह घायल हो गया तो वहीं उसके साथी रवि ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए. दोनों बदमाश 3 जुलाई को महराजगंज में एक अधेड़ की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी. दोनों बदमाशों पर रायबरेली पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

दरअसल, कानपुर शूटआउट के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. रायबरेली में भी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान ही पुलिस को बछरावां से शिवगढ़ रोड पर एक संदिग्ध बोलेरो तेजी से जाती हुई दिखी. रोकने पर गाड़ी सवार बदमाशों ने चेकिंग कर रही बछरावां पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने पूरे मामले की सूचना अधिकारियों को दी.

यूपी: रायबरेली में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद महराजगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संदिग्ध बोलेरो की तलाश शुरू कर दी. बोलेरो को हरदोई गांव के पास पुलिस और एसओजी टीम ने घेर लिया. खुद को घिरता देख बुलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि बदमाश के दूसरे साथी को पुलिस ने दबोच लिया.

यह भी पढ़ें:

कानपुर एनकाउंटर: वारदात के 6 दिन बाद भी विकास दुबे फरार, इनाम की रकम 10 गुना बढ़ी, 10 राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश

Vikas Dubey News Update: विकास के दो साथियों का एनकाउंटर, कानपुर में प्रभात मिश्रा और इटावा में रणबीर ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget