एक्सप्लोरर

शामलीः ओवरटेक की जल्दी में ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो की मौत, एक घायल

शामली में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

शामली, एबीपी गंगाः शामली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक मेरठ- करनाल रोड पर शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पलटी कार से घायलों को बाहर निकाला. घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य को गंभीर घायल होने के चलते रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने फिलहाल, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस पूरे मामले की पड़ताल भी करेगी.

ऐसे हुआ हादसा बताया जाता है कि मेरठ-करनाल रोड पर स्थित टपराना गांव के तीन युवक कार में सवार होकर किसी काम से झिंझाना जा रहे थे. इस दौरान जैसे वह गांव से निकलकर हाईवे पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद गाड़ी मौके पर ही पलट गई. जिसके बाद घायल रिहान और शौकीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, इनके साथ कार में सवार तीसरे युवक को गंभीर हालत के चलते रेफ कर दिया गया.

ये भी पढ़ें

यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर

बहराइच और श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में चार की डूबने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget