एक्सप्लोरर

बहराइच और श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में चार की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है. इससे जुड़ी नहरों में भी पानी का बहाव तेज है. यूपी के दो जिलों में अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई.

बहराइच/श्रावस्ती, एजेंसी: बहराइच व श्रावस्ती जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों व दो युवकों की शुक्रवार को नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई. मृतक बच्चों के तीसरे भाई को गंभीर हालत में स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बहराइच जिले के फखरपुर थानांतर्गत मदनकोठी इलाके में नूर अहमद के तीन पुत्र असद, अर्शलान और अशरफ शुक्रवार को गांव के पास स्थित नहर में नहाने गए थे. इस समय नदियों में बाढ़ आई हुई है और नदियों से जुड़ी नहरों में पानी का बहाव काफी तेज है.

पुलिस के अनुसार तेज बहाव के चलते नहाते समय तीनों भाई डूब गए. शोर मचा तो स्थानीय गोताखोरों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक गोताखोर बच्चों तक पहुंच पाते तब तक अर्सलान (7) और अशरफ (5) की डूबने से मौत हो चुकी थी. तीसरे भाई असद (10) को नहर से निकाल कर गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दूसरी घटना श्रावस्ती जिले की है. पुलिस के अनुसार यहां शुक्रवार को गिलौला थानांतर्गत त्रिमुहानी घाट पर कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सामूहिक यज्ञ का सामान नहर में विसर्जित करने पहुंचे थे.

पुलिस ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस के बीच विसर्जन के बाद प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार व रेंगूलाल नहर में नहाने उतर गए. अचानक पानी के तेज बहाव में तीनों युवक बहने लगे. प्रदीप (20) को एक केले का पेड़ तैरता मिल गया जिसके सहारे वह जान बचाकर बाहर निकल आया. लेकिन सर्वेश कुमार (20) तथा रेंगूलाल (18) की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी. देर शाम गोताखोरों ने दोनों के शव निकाल लिए. पुलिस ने मृतक बच्चों व युवकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें.

आजमगढ़ः ग्राम प्रधान की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने चौकी को फूंका, वाहन जलाए, एक बच्चे की मौत

मुनीम और सिपाही मर्डर केस में कानूनी फंदे में घिरा मुख्तार अंसारी, ट्रायल आख़िरी दौर में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget