एक्सप्लोरर

यूपी: आज रात 8 बजे से शुरू होगा 35 घंटे का लॉकडाउन, लोगों के घर से बाहर निकलने पर रहेगी सख्त पाबंदी

यूपी में आज रात 8 बजे से वीकेंड लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब वीकेंड पर शनिवार और रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है.

लखनऊ. देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया जाएगा, इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में 'कोरोना कर्फ्यू' लगेगा. इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी.
 
मंगलवार को टीम-11 के साथ हुई अहम बैठक के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, "राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में हमें वीकेंड कर्फ्यू की ओर रुख करना होगा. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लोगों का बिना काम के घर से निकलना वर्जित रहेगा. साथ ही साथ नियमों का पालन करना होगा."  सीएम ने ये भी कहा था कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है." राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर उन्होंने कहा, "हम राज्य में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाएंगे. इस समय जरूरी है कि अधिक सावधानी बरती जाए," वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक ''राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है. कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.''

कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहा इजाफा
बता दें कि यूपी में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में गुरुवार को कोरोना के 34,379 नए मामले सामने आए. इस दौरान 195 मरीजों की मौत भी हुई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10541 हो गई है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 26,169 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 306 मरीजों की मौत

पुजारी को नहीं मिला बेड, असदुद्दीन ओवैसी ने की मदद, AIMIM द्वारा संचालित अस्पताल में करवाया भर्ती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget