एक्सप्लोरर

चीन बॉर्डर पर तैनात होने वाले सैनिकों को प्रयागराज में पहले इस तरह से किया जाता है तैयार

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से चीन के बॉर्डरों पर भेजे जाने वाले सैनिकों को पहले प्रयागराज लाया जाता है.

प्रयागराज: गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद चाइना बॉर्डर पर दोनों तरफ से सैनिकों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय फ़ौज ने भी इस घटना के बाद हज़ारों की संख्या में अपने और सैनिक बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं. उत्तर भारत के चार राज्यों के जिन फौजियों को चाइना बॉर्डर पर भेजा जा रहा है, उन्हें पहले प्रयागराज के आर्मी सेंटर में क्वॉरंटीन किया जाता है. यहीं उनका कोविड टेस्ट होता है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैनिकों का इलाज प्रयागराज के आर्मी सेंटर में ही किया जाता है, जबकि बाकी सैनिकों को क्वॉरंटीन की मियाद पूरी होने के बाद बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया जाता है. कोविड पॉजिटिव आने वाले जवानों को इलाज और क्वॉरंटीन के बाद वापस उनकी बटालियन में भेज दिया जाता है.

कोविड की टेस्टिंग और क्वॉरंटीन के लिए प्रयागराज के न्यू कैंट इलाके में ख़ास इंतजाम किये गए हैं. हॉस्पिटल के अलावा गेस्ट हाउसों को क्वॉरंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से चीन के बॉर्डरों पर भेजे जाने वाले सैनिकों को पहले प्रयागराज लाया जाता है. यहां न्यू कैंट-ओल्ड कैंट और आयुध डिपो के सेंटर्स पर उनकी टेस्टिंग व क्वॉरंटीन किया जाता है. अब तक इन चार राज्यों के डेढ़ हज़ार से ज़्यादा जवानों को यहां क्वॉरंटीन किया जा चुका है. इनमे से 160 जवान पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमे से ज़्यादातर अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

क्वॉरंटीन सेंटर्स के हरेक कमरे में दो जवानों को रखा जाता है

यहां के क्वॉरंटीन सेंटर्स के हरेक कमरे में दो जवानों को रखा जाता है. उनके खान पान पर ख़ास ध्यान दिया जाता है. यहां से निकलने के बाद सैनिकों को बेहद अहम मोर्चे पर कमान संभालनी होती है, इसलिए इन जवानों की काउंसलिंग भी की जाती है. जवानों को बचाने और यहां रहने वाले फौजियों व उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सभी आर्मी सेंटर्स में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. सेना के पीआरओ शैलेन्द्र पांडेय के मुताबिक़ जवानों को इन दिनों दोहरे मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है. एक तो उन्हें अपनी सरहदों की रक्षा करनी है तो दूसरा उन्हें खुद को कोरोना की महामारी से बचाना है.

यह भी पढ़ें-

UP: उपचुनाव के लिए BSP ने बनाई रणनीति, लेकिन बीजेपी का ये कदम बढ़ाएगा चिंता

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget