एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन पर मंडराया आतंकी खतरा, खुफिया इनपुट के बाद यूपी में अलर्ट

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के आयोजन पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है. देश की खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले का इनपुट मिला है. अयोध्या के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है.

लखनऊ: राम नगरी अयोध्या में 5 अगस्त को एक बार फिर देश में इतिहास रचा जाएगा. सदियों से चले आ रहे हैं राम मंदिर निर्माण का इंतजार खत्म होगा और मंदिर का शिलान्यास होगा. इस दिन जहां दुनियाभर की निगाहें हिंदुस्तान और अयोध्या पर लगी होंगी तो वहीं देश के दुश्मनों और आतंकी संगठनों ने भी इस तारीख पर बड़ी साजिश रची है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर आतंकी संगठनों का फिदायीन गुट किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच यूपी समेत देश पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है.

देश की खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले का इनपुट मिला है. मिले इनपुट के अनुसार आईएसआई पाकिस्तान में बैठकर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक आतंकियों की मदद से किसी बड़ी वारदात की फिराक में है. इनपुट तो यहां तक है की 4 से 5 आतंकियों का गुट अफगानिस्तान में ट्रेनिंग लेने के बाद भारत आ चुका है, जिसके निशाने पर अयोध्या, दिल्ली के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर घाटी भी है.

पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था के चलते आतंकी हमले को अंजाम नहीं दे सके तो देश के किसी अन्य हिस्से में तक ये हमला हो सकता है. दरअसल, 5 अगस्त की तारीख अगर पीएम मोदी के लिए उपलब्धि है तो आतंकी संगठनों के लिए ये तारीख न भूलने वाला घाव. बीते साल 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था और अब राम मंदिर का शिलान्यास करने जा रही है. ऐसे में आतंकी संगठनों के लिए अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए ये तारीख अहम है.

राम मंदिर भूमि पूजन पर मंडराया आतंकी खतरा, खुफिया इनपुट के बाद यूपी में अलर्ट

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के बाद अयोध्या के साथ-साथ समूचे उत्तर प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है. डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील मोहल्लों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, दूसरी ओर भेजे गए निर्देश में सांप्रदायिक घटनाओं पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इनपुट है कि इस बार आतंकी वारदात को सांप्रदायिक रंग देना साजिश का हिस्सा होगा. इसी को देखते हुए सरकार ने अयोध्या के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं जो बुधवार रात से लेकर 6 अगस्त तक अपने जिले में कैंप करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होंगे महंत नरेंद्र गिरि, न्यौता मिलने के बाद कही बड़ी बात

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने किया ट्रस्ट का एलान, 9 सदस्यों को किया गया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget