एक्सप्लोरर

Terrorist Arrest: प्रयागराज में एक और संदिग्ध आतंकी ने किया सरेंडर, फेसबुक पर लाइव कहा- बेगुनाह हूं

Prayagraj Terrorist: प्रयागराज में संदिग्ध आतंकी शाहरुख ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. शाहरुख ने फेसबुक पर लाइव किया और फिर कोतवाली पहुंच गया.

fSuspected Terrorist Surrender in Prayagraj: यूपी (Uttar Pradesh) के प्रयागराज जिले में एक और संदिग्ध आतंकी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. शाहरुख (Shahrukh) नाम के संदिग्ध ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है. शाहरुख ही वह शख्स है जिसके पोल्ट्री फॉर्म से एटीएस और दिल्ली पुलिस को आईईडी बरामद हुआ था. शाहरुख का दावा है कि आईईडी उसे एक दिन पहले ही गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी जीशान ने रखने के लिए दिया था. जीशान ने उसे बहुत एहतियात के साथ पोल्ट्री फॉर्म में रखने के लिए दिया था. अगले दिन जीशान की निशानदेही पर एटीएस और दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर शाहरुख के पोल्ट्री फार्म से ही आईईडी बरामद की थी. बरामद आईईडी को बम डिस्पोजल स्क्वायड के जरिए डिस्पोज किया गया था.

खुद कोतवाली पहुंचा शाहरुख
शाहरुख ने फेसबुक पर वीडियो लाइव पर पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है. शाहरुख ने कल रात फेसबुक लाइव कर खुद को बेगुनाह बताया और कोतवाली थाने में जाकर सरेंडर करने की बात कही. चौक इलाके से किए गए लाइव में वह चलते हुए कोतवाली थाने तक गया है. फेसबुक लाइव में शाहरुख ने दावा किया है कि वह खुद की बेगुनाही साबित करने के लिए पुलिस के सामने पेश हो रहा है. उसने बताया कि जिस दिन उसके पोल्ट्री फार्म से आईईडी बरामद हुई थी एटीएस अफसरों ने उसे फोन किया था. फोन पर वक्त दिए जाने के बावजूद डर की वजह से वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया था. 

शाहरुख ने अपने इस वीडियो में प्रयागराज के करेली इलाके से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी जीशान कमर से करीबी रिश्ते होने की भी बात कबूली है. साथ ही एक अन्य संदिग्ध ताहिर अल मदनी से भी दोस्ती की बात कबूली है. शाहरुख प्रयागराज के संदिग्ध मदरसा संचालक का भी रिश्तेदार है. दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी ओसामा और लखनऊ से पकड़ा गया आमिर बेग भी शाहरुख के रिश्तेदार हैं. 

न्यूज चैनल में काम करने का दावा 
शाहरुख प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके का रहने वाला है. वह एक न्यूज़ चैनल में भी काम करने का दावा करता है. शाहरुख न्यूज़ चैनल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने का दावा करता था. 

उमेद उर रहमान ने कल किया था सरेंडर
इससे पहले, शाहरुख के एक रिश्तेदार उमेद उर रहमान ने भी कल प्रयागराज पुलिस के सामने सरेंडर किया था. उमेद उर रहमान को एटीएस की टीम आज लेकर लखनऊ जाएगी.

बहरहाल, शाहरुख का जिस तरीके का कनेक्शन सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है. इसी हफ्ते हुई छापेमारी में शाहरुख के दो करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार हुए हैं. ओसामा की गिरफ्तारी दिल्ली में और आमिर बेग की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है. जबकि शाहरुख के करीबी जीशान कमर की गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है.

ये भी पढ़ें:

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, स्थानीय लोगों में उत्साह

अखिलेश यादव ने बताया 'M-Y' फॉर्मूले का नया मतलब, कहा- अब हम जातिवाद से बंधे नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget