एक्सप्लोरर

UP Crime: दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, बंदूक तानने का वीडियो वायरल, सपा बोली- अराजकता चरम पर

UP Crime News: सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की दबंगई का वीडियो सामने आया है. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पूर्व जिला पंचायत के परिवार वालों से मारपीट की. जिसका वीडियो वायरल हो गया.

Sultanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में प्रधान प्रतिनिधि की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों के साथ मारपीट कर दी. पिटाई और असलहा लहराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. समाजवादी पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर किया है. एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. 

महिलाओं और लड़कियों को पीटा
गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव के रहने वाले रणंजय सिंह उर्फ संतोष अपने गुर्गों के साथ गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिराम गौड़ के घर पहुंचा और परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने असलहा लेकर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मारपीट कर रहे हैं. घर के बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की पिटाई की गई. दबंगई का वीडियो मोबाइल में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

सपा ने बोला योगी सरकार पर हमला 
प्रधान प्रतिनिधि की गुंडागर्डी के मामले में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लिखा गया कि मुख्यमंत्री योगी के स्वजातियों को गुंडई का लाइसेंस मिला हुआ? सुल्तानपुर में भाजपा विधायक के करीबी ने दिनदहाड़े असलहे के दम पर की गुंडई, महिलाओं से भी अभद्रता की.

सपा ने कहा कि ज़ीरो टॉलरेंस के दावे करने वाली सरकार में अराजकता चरम पर है. आरोपी पर पुलिस कार्रवाई करे, कानून का राज स्थापित हो. वायरल वीडियो के मामले पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढे़ं: Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव, जलेंगे 25 लाख दीये, होगा सीधा प्रसारण, जानें- कार्यक्रम का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget