एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप लगानेवाली छात्रा ने शादी से पहले की खुदकुशी

छात्रा ने यूपी पुलिस में तैनात अपने मंगेतर पर दहेज की लालच में शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि दारोगा ने पैसों की लालच में उससे शादी करने से मना कर दिया।

प्रयागराज,एबीपी गंगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर अगवा कर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने यूपी पुलिस में तैनात अपने मंगेतर पर दहेज की लालच में शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि दारोगा ने पैसों की लालच में उससे शादी करने से मना कर दिया।

शादी पंद्रह मई को ही होनी थी। दोनों ही पक्षों की तरफ से न सिर्फ कार्ड छप गए थे, बल्कि तमाम रिश्तेदारों में बंट भी गए थे। छात्रा ने मंगेतर दारोगा के प्रयागराज स्थित घर पर ही खुदकुशी की। शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यूपी के मऊ जिले की रहने वाली प्रिंसू सिंह नाम की युवती भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी। पिछले साल उसने मध्य प्रदेश के तत्कालीन कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर अगवा कर रेप करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया था। पढ़ाई के दौरान ही सोशल मीडिया के जरिये प्रिंशू की दोस्ती यूपी पुलिस के दारोगा कालका प्रसाद सिंह से हो गई। पिछले साल अठारह अगस्त को दोनों से सगाई कर ली। इसी पंद्रह मई को उनकी शादी होनी थी।

दो मई की रात को प्रिंशू ने मंगेतर कालका के प्रयागराज के झूंसी इलाके में स्थित घर के बाहर पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा और दरवाजे पर ही जहर खा लिया। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपने सुसाइड नोट में प्रिंशू ने लिखा है कि सगाई में उसके परिवार वालों ने चौबीस लाख रूपये दिए हैं। दरोगा व उसका परिवार बीस लाख रूपये और दिए जाने की मांग कर रहा है। पैसे न देने की सूरत में शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी दरोगा कालका सिंह इन दिनों यूपी के फतेहपुर जिले की कोतवाली में तैनात है। खुदकुशी करने वाली छात्रा के परिवार वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget