एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति पर माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाई अट्ठाइस स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। मकर संक्रांति में इस दौरान श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आते हैं। रेलवे ने प्रयागराज आने के लिये स्पेशल ट्रेन चलाई हैं

प्रयागराज, एबीपी गंगा। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे जोन ने प्रयागराज के माघ मेले के कल के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति को लेकर बड़ी तैयारियां किये जाने का दावा किया है। रेलवे का दावा है कि प्रयागराज के माघ मेले में मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अट्ठाइस स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अफसरों का कहना है कि मेले को लेकर सभी तैयारियां कुंभ की तर्ज पर ही की जा रही हैं। इसके तहत मकर संक्रांति पर अट्ठाइस स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किये गए हैं। मकर संक्रांति के बाद मौनी अमावस्या पर भी चालीस स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की योजना है।

मकर संक्रांति पर माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने चलाई अट्ठाइस स्पेशल ट्रेनें

एनसीआर यानी नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही कुम्भ के दौरान लगाये गए सीसीटीवी कैमरे भी पहले की ही तरह कार्यरत हैं। इसके साथ ही इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर बनाये गए चार बड़े यात्री शेड का भी संचालन कुम्भ की ही तरह किया जा रहा है। जीएम राजीव चौधरी ने इस मौके पर माघ मेला शिविर में "मेला रेल सेवा 2020" मोबाइल एप भी लांच किया। यह एप कोई भी रेल यात्री गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। इसमें यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी सभी जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।

मेला क्षेत्र में भी नार्थ सेन्ट्रल रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर खोला गया है। इसके साथ ही मेले में मोबाइल टिकट मशीनों के जरिए भी यात्रियों को टिकट मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे के जीएम ने एक रेल प्रदर्शनी का भी उद्धाटन किया। इस रेल प्रदर्शनी में रेलवे के इतिहास से लेकर आधुनिक तकनीक की जानकारी लोगों को मिल सकेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, लिखा...'
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, लिखा...'
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget