एक्सप्लोरर

अतीक के करीबी की बिल्डिंग गिराने पर सपाइयों ने किया जमकर हंगामा, कई गिरफ्तार भी हुए

माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर सरकार की वक्र दृष्टि है. धीरे धीरे सभी करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. शनिवार को अतीक के करीबी राशिद और अरशद के आलीशान मकान को ध्वस्त कर दिया गया.

प्रयागराज. माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके करीबियों की सम्पत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें ज़मींदोज़ किये जाने का सिलसिला आज भी जारी रहा. हालांकि आज की कार्रवाई का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरज़ोर तरीके से विरोध भी किया. कार्रवाई शुरू होने से पहले हंगामा होने पर एतराज़ जताने वाले सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मौके पर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. बहरहाल सरकारी अमले ने विरोध और एतराज़ के बावजूद अतीक के करीब अरशद व राशिद के करोड़ों के बेशकीमती मकान को ध्वस्त कर दिया गया. पिछले बीस दिनों में अतीक व उसके करीबियों की यह बारहवीं ऐसी संपत्ति है, जिस पर सरकारी बुलडोज़र चला है.

करोड़ों की लागत से बना है आलीशान मकान

दरअसल प्रयागराज के बेली इलाके में अतीक के करीबी और उसके रिश्तेदार अरशद व राशिद ने करोड़ों की लागत से करीब दस बिसवा ज़मीन पर आलीशान मकान बनवा रखा है. अरशद व राशिद प्रॉपर्टी डीलर हैं. सरकारी अमले की दलील है कि मकान स्टेट लैंड यानी सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करके बनाया गया है. अतीक से नजदीकियों के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

इलाके में अफरा तफरी का माहौल

कार्रवाई शुरू होने से पहले ही निवर्तमान प्रवक्ता ऋचा सिंह की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. यह लोग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस दौरान बेली इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज के इस युवक के ट्वीट पर हॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन, कहा-मस्त वीकेंड, पढ़िये दिलचस्प खबर

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 के साथ की बैठक, बोले- कारगर साबित हो रही है सरकार की रणनीति

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget