एक्सप्लोरर

विधान परिषद चुनाव में स्‍नातक कोटे से सपा ने दो, बीजेपी ने एक सीट जीती

आगरा खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' चुनाव जीत गये हैं, जबकि शुक्रवार देर रात झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए खंड स्‍नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्‍न हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में गई है. वहीं, शेष दो सीटों के परिणाम आने अभी बाकी हैं, जिन पर मतगणना जारी है. चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात से आने शुरू हुए हैं. इसबीच, सपा अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के विजयी उम्‍मीदवारों को बधाई देते हुए सत्‍तारुढ़ दल (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आगरा खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' चुनाव जीत गये हैं, जबकि शुक्रवार देर रात झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की. वाराणसी खंड स्‍नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्‍हा ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र में सपा ने बीजेपी के कब्‍जे वाली सीटें हासिल की हैं, जबकि आगरा खंड स्‍नातक क्षेत्र की सीट सपा को गँवानी पड़ी है. मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्‍ल ने बताया कि लखनऊ और मेरठ खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है, जहां देर रात तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे की छह सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिये गये थे, जिनमें तीन सीटें बीजेपी, एक सपा और दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती है. मंगलवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हुआ था, जो छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पांच खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए कराए गए थे.

इस चुनाव में बीजेपी, सपा, कांग्रेस, शिक्षक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार समेत कुल 199 उम्‍मीदवार थे. बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव से बाहर थी. इन निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्‍यों का कार्यकाल छह मई को ही समाप्‍त हो गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इस चुनाव में देर हुई.

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ विधान परिषद चुनाव में अपनी हार से बौखलाए बीजेपीइयों ने मतगणना में गड़बड़ी करने की कोशिश के तहत झांसी पुलिस पर जानलेवा हमला किया. इन हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए.’’

यादव ने दावा किया, ‘‘इसी तरह आगरा में हजारों मतपत्र मनमाने तरीके से रद्द कर दिए गए हैं और इससे जनता में भारी आक्रोश है.’’

उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पराजित करने का षडयंत्र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget