एक्सप्लोरर

UP Politics: बिहार हिंसा पर सपा विधायक का BJP पर निशाना, कहा- 'सत्ता से बाहर हैं, इसलिए भड़का रहे दंगा'

UP News: सपा विधायक जय किशन साहू ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा प्रदेश से अपराधियों के सफाई के बयान पर कहा कि पहले वह अपने ऊपर के मुकदमे को देखें, अपनी पार्टी के लोगों के ऊपर के मुकदमा देखें.

SP MLA On Bihar Violence: बिहार के कई जिलों में इन दिनों हिंसा भड़की हुई है जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन उसे निपटने के लिए मुकम्मल व्यवस्था किया हुआ है. वहीं आज इसको लेकर गाजीपुर के समाजवादी पार्टी से सदर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि हिंसा भड़काने वाले विपक्ष में बैठे हैं इसलिए वही हिंसा भड़का सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दिए बयान पर कहा कि पहले वह खुद पर और अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे की लिस्ट स्थानों से मंगा ले और फिर उनका सफाया करा लें तब अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के ऊपर दिमाग लगाएं.

जिला गाजीपुर में वैश्य समाज के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गाजीपुर के सदर विधायक जय किशन साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि होली मिलन वैश्य समाज द्वारा आयोजित किया गया है. इस समाज में पहले हम संगठन और राष्ट्र को प्रणाम करते हैं, राष्ट्र को एकता बनाने की बात करते हैं. फिर समाज संगठित करके अपना राजनीतिक अधिकार राजनीतिक दल से मांगना तय करते हैं. कब तक हम देंगे जिस राजनीतिक दल को हम देखते आ रहे हैं वह राजनैतिक दल हमें चपरासी बनाने में भी परहेज करता है. लेकिन कुछ राजनीतिक दल अब शुरुआत किए हैं जिसका देन है कि हम गाजीपुर के विधायक हैं. इसके लिए अपने नेता अखिलेश यादव को बधाई और धन्यवाद देता हूं. आपको जिस भी राजनीतिक दल में पसंद आए मैं समाजवादी पार्टी के सिंबल से विधायक जरूर बना लेकिन मैं वैश्य समाज का बेटा हूं.

इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा प्रदेश से अपराधियों के सफाई के बयान पर सदर विधायक ने कहा कि पहले वह अपने ऊपर के मुकदमे को देखें अपनी पार्टी के लोगों के ऊपर के मुकदमा देखें जब अपराधियों को मंत्री बना दिया जाएगा. पहले सारे लोगों का लिस्ट उनके थानों से मंगा लिया जाए पहले उनका सफाया कर लें तब फिर अन्य राजनीतिक दल की तरफ दिमाग लगाएं. हमारी उपमुख्यमंत्री से यह आग्रह है. बिहार में भड़की हुई हिंसा को लेकर कहा कि हिंसा भड़काने वाले इस समय सत्ता से बाहर है इसलिए वह हिंसा भड़का सकते हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: 'बीजेपी का कमल जबरदस्त खिलेगा', यूपी निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget