एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter खंगाले जा रहे हैं विकास दुबे के खाकी और खादी से रिश्ते, CDR से मिले पूर्वांचल के कई नेताओं के नंबर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को जब उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था, इस दौरान यूपी एसटीएफ ने उससे कई सवाल किये थे, और अपने मददगारों क नाम बताये थे

कानपुर. कुख्यात गैंगस्ट विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया लेकिन अब उसके आपराधिक साम्राज्य की जड़ें कहां तक फैली थी, इसका पता लगाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे की बीते एक साल की सीडीआर खंगाली जा रही है. यही नहीं यूपी एसटीएफ की पूछताछ में विकास ने एसटीएफ को महत्वपूर्ण जानकारियां दी थीं. सूत्रों के अनुसार अभी तक पूर्वांचल के कई नेताओं के नंबर मिले हैं. पुलिस टीम पर अबतक का सबसे जघन्य हमला करने वाले कुख्यात विकास दुबे को शह व साथ देने वाले नेताओं में खलबली मची है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात विकास दुबे के उज्जैन से कानपुर आने तक हुई पूछताछ और बयानों की सीडी बनाकर एसटीएफ ने शासन और प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी है. इसमें उससे 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं.

एसटीएफ को दी है अहम जानकारी

सूत्रों ने बताया कि विकास दुबे ने दो जुलाई की रात हुए इस हमले से लेकर उज्जैन में गिरफ्तार होने तक की पूरी कहानी बताई और मदद करने वालों के नाम भी एसटीएफ को बताए हैं. इनमें बड़े करीबी कारोबारियों, विधायकों-मंत्रियों और उच्च पदों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मित्रता होने की जानकारी दी है. उसने यह भी बताया कि उसकी संपत्तियां कहां और किसके नाम पर हैं. एसटीएफ ने उसके बयान का वीडियो भी बनाया है।

वारदात के बाद विकास दुबे किन लोगों के संपर्क में था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद विकास फरार हो गया था. तकरीबन हफ्ते भर बाद विकास दुबे की कथित गिरफ्तारी उज्जैन से हुई थी. यूपी पुलिस की टीमें उसे पकड़ नहीं सकी थी. इसे लेकर महकमे की किरकिरी भी हुई थी. बहरहाल पूरे प्रकरण की जांच के लिये एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

आपको बता दें कि कानपुर के बिकरू कांड की जांच के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. तीन सदस्यीय टीम की अगुवाई आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी कर रहे हैं और इसके अलावा दो आईपीएस स्तर के अधिकारी भी टीम में हैं. रविवार को इस टीम ने अपनी जांच शुरु कर दी है. टीम ने कल बिकरू गांव का दौरा किया था और कई लोगों से पूछताछ की थी.

(रिपोर्टर प्रभात अवस्थी के इनपुट से)

ये भी पढ़ें.

अखिलेश यादव की मांग- कोरोना की रोकथाम के लिए हफ्ते में चार दिन काम की व्यवस्था लागू करे यूपी सरकार

कानपुर कांड की जांच के लिए यूपी सरकार ने किया आयोग का गठन, 2 महीने में आएगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget