एक्सप्लोरर

अयोध्या में जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य, बरसात खत्म होने का है इंतजार

राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर दिल्ली में आयोजित निर्माण समिति की बैठक के बाद शुरू कर दिया जाएगा. जल्द ही एलएनटी कंपनी की मशीनें भी राम जन्म भूमि के परिसर में पहुंचा दी जाएंगी.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां तेजी के साथ शुरू की जा रही हैं. राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को रखी थी, अब जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा. हालांकि, ट्रस्ट के पदाधिकारी बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मंदिर की जो बुनियाद है वो 200 फीट गहरी खोदी जानी है. ऐसे में बुनियाद में पानी न भर जाए, समस्या न हो इसको लेकर ट्रस्ट के सदस्य के साथ-साथ कार्यदाई संस्था एलएनटी बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.

इस दरमियान मंदिर के अंदर परिसर में छोटे-मोटे कार्य किए जा रहे हैं जिसमें जमीन की सफाई समतलीकरण और राम मंदिर परिसर में स्थित चबूतरे को हटाया जा रहा है. राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए राम भक्तों ने अपने खजाने खोल दिए हैं. कोई नगद रुपये दे रहा है तो कोई चांदी और सोने की शिला भगवान राम को समर्पित कर रहा है.

कुछ इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बड़े व्यवसाई ने राम मंदिर निर्माण में पोकलैंड मशीन राम जन्मभूमि भेजी है. ये मशीन दोपहर जन्मभूमि परिसर में पहुंची और इसे पूरे सम्मान के साथ राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाया गया है. राम मंदिर निर्माण के समय इस मशीन का उपयोग राम मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होगा. भोपाल से अयोध्या पहुंची पोकलैंड में भगवान राम का चित्र छपा है पोकलैंड का इस्तेमाल गहरी जमीन की खुदाई में होता है.

राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर दिल्ली में आयोजित निर्माण समिति की बैठक के बाद शुरू कर दिया जाएगा. जल्द ही एलएनटी कंपनी की मशीनें भी राम जन्म भूमि के परिसर में पहुंचा दी जाएंगी. रामलला के गर्भगृह की जमीन का समतलीकरण हो चुका है और उसका मानचित्र भी लगभग बनकर तैयार है. बारिश के खत्म होते ही नींव की खुदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा. 20 अगस्त को दिल्ली में निर्माण समिति की बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक के बाद मंदिर निर्माण की के कार्य में तेजी आ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

एबीपी गंगा की खबर का असर, वन विभाग हुआ सक्रिय, उत्पात मचाने वाले हाथी को काबू में किया गया

मंडुआडीह स्टेशन का नाम अब बनारस स्टेशन, यात्री बोले- लंबे अरसे बाद मिली सही पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget