एक्सप्लोरर

Sitapur: एक हफ्ते के अंदर इंटर कॉलेज की 3 छात्राओं की खुदकुशी से मची सनसनी, पुलिस ने किया ये दावा

सीतापुर में पिछले कुछ दिनों के अंदर एक इंटर कॉलेज में अजीबो-गरीब मामला हो रहा है. यहां की एक के बाद एक छात्रा खुदकुशी कर रही हैं जिससे प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं.

UP News: सीतापुर (Sitapur) के कमलापुर कस्बा स्थित राजा बहादुर सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज (Surya Baksh Singh Inter College) की तीन छात्राओं द्वारा एक हफ्ते के अंदर आत्महत्या (Student's Suicide) किए जाने के मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है. छात्र-छात्राओं सहित प्रबंधन भी आत्महत्या के मामलों से सकते में है. जांच के लिए प्रबंधन ने पांच सदस्यीय टीम भी गठित की है. इस बीच एडीएम रामभरत तिवारी, एएसपी उत्तरी एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक सिधौली आर.के. सिंह और कमलापुर एसओ राजकरन शर्मा सोमवार को इंटर कॉलेज पहुंचे. पुलिस भी चुप्पी तोड़ते हुए एक सप्ताह बाद मीडिया से मुखातिब हुई और एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों छात्राओं की आत्महत्या का मामला इंटर कॉलेज से संबंधित नहीं है. तीनों मामले छात्राओं की निजी जिंदगी से जुड़े हैं. हमारी टीम ने पूरी तहकीकात की है.

पहला मामला जिले कुर्सिनपुरवा गांव की है जहां की 16 वर्षीय लड़की इस इंटरकॉलेज में पढ़ती थी. उसने 10 दिसंबर को अपने गांव में फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतका के पिता कमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी का राहुल नाम के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और राहुल उनकी बेटी को शादी करने के लिए प्रताड़ित करता था. दूसरा मामला 12 दिसंबर का है जिस दिन कमलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. इसकी शादी भी तय थी. सीमा ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. सूत्रों की मानें तो जहां से सीमा का विवाह तय था, ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे  थे. इसी को लेकर सीमा ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया था. तीसरा मामला 18 दिसंबर का है.विद्यालय के इंटरमीडिएट की छात्रा आकृति निवासी तिवारीपुर ने जयरामपुर स्थित सरायन नदी पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की ने प्रेम प्रसंग के कारण खुदकुशी की है. 

एक और लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश
आत्महत्या की इन घंटनाओं से लोग उबरे नहीं थे कि 24 दिसंबर को इंटर कॉलेज परिसर में एक और छात्रा ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर खुदुकशी की कोशिश की. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचित कर घर भेज दिया गया था. बताया जा रहा है कि वह कॉलेज एक कैंप में बीमार हो गई थी और जब वापस छुट्टी से आई तो छात्र-छात्राएं उसपर कमेंट करते थे जिस वजह से उसने खुदकुशी की कोशिश की.

ये भी पढ़ें -

Basti Crime: बस्ती में दबंगों की दबंगई, जमीनी विवाद में शख्स के साथ जमकर की मारपीट, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget