एक्सप्लोरर

Sitapur Crime News: सीतापुर में बेटे ने फावड़े से की बुजुर्ग पिता की हत्या, खुद ही किया पुलिस को फोन कर दी जानकारी

Sitapur Crime News: सीतापुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की पहले हत्या कर दी और फिर किसी को शक न हो इसलिए खुद ही पुलिस को सूचना भी दी. लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी.

Sitapur News:  यूपी के सीतापुर (Sitapur) में रिश्तों का कत्ल करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां संदना थाना इलाके में जिस बेटे ने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी वही बेटा पिता का हत्यारा निकला. ये घटना यहां के सिकंदरपुर (Sikandarpur) इलाके की है. जब 1 मई को बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता की हत्या हो गई है.
 
ये मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस (Sitapur Police) ने 24 घंटे के अंदर ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक बेटे ने ही अपने पिता का कत्ल किया था. पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. 
 
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी
दरअसल संदना थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सुरेश कुमार त्रिपाठी अपने बेटे जगदेव के साथ लौली पुलिया नहर कोठी के पास झोपड़ी में रहता था. सुरेश कुमार वन विभाग की पौधशाला में मजदूरी के साथ-साथ झाड़-फूंक का काम भी करता था. लेकिन रविवार की सुबह झोपड़ी में उसका शव बरामद हुआ. उसके सिर पर फावड़े से हमला किया गया था. पुलिस को घटनास्थल से फावड़ा भी बरामद हुआ था, जिसके बाद इस वारदात के खुलासे के लिए संदना पुलिस और स्वात टीम के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था. 
 
 
बेटे ने फावड़े से किया पिता पर हमला 
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने ही 80 साल के पिता की हत्या की खबर दी थी. उनके सिर पर फावड़े से पीछे की ओर से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी. मौक ए वारदात की जांच पड़ताल के बाद ये हत्या किसी परिचित के द्वारा ही किए जाने की बात सामने आई. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मृतक की हत्या उसी के बेटे ने की थी. बड़े बेटे मंजेश त्रिपाठी का पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद वो पिता के पास गया था. इसके बाद पिता से भी उसका झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर उन पर फावड़े से हमला कर दिया.
 
फावड़े से चोट लगने के बाद बुजुर्ग घायल होकर वहीं पर गिर गया, जिसके बाद मंजेश वहां से भाग गया. जबकि अत्यधिक ब्लीडिंग होने से बुजुर्ग की मौत हो गयी. पुलिस ने कहा कि शक के आधार पर मंजेश को हिरासत में लिया गया था. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को स्वीकर कर लिया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 
 
ये भी पढ़ें- 

Sambhal News: ईद की नमाज के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget