एक्सप्लोरर

रेप केस में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

UP News: रेप केस में 30 जनवरी से सीतापुर की जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को जमानत मिल गई है. राकेश राठौर को जमानत मिलने पर उनके चाहने वालों खुशी की लहर है.

Congress MP Rakesh Rathore News: रेप केस में 30 जनवरी से सीतापुर जिला जेल में बंद सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को जमानत मिल गई है. सीजीएम गौरव प्रकाश ने जमानत दी है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में जमानत याचिका पर सीजेएम गौरव प्रकाश ने सुनवाई की थी. सुनवाई के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था.

कांग्रेस सांसद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी.के. सिंह ने कोर्ट में पक्ष रखा था. पीड़िता की ओर से बार अध्यक्ष विजय अवस्थी ने दलीलें दी थी. इस दौरान सांसद के बेटे रत्नम राठौर व भाई कोर्ट में ही मौजूद रहे. जमानत मिलने के बाद सांसद के परिजनों व उनके चाहने वालों में खुशी की लहर हैं. हाई कोर्ट ने रेप केस में पहले ही जमानत दे दी थी.

दरअसल सीतापुर से कांग्रेस सासंद राकेश राठौर पर एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने उसके साथ कई बार रेप किया. महिला की शिकायत के मुताबिक, राकेश राठौर पिछले चार वर्ष से उससे शादी करने और राजनीति के जरिये लाभ पहुंचाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहे थे.

पीड़िता ने अपने आरोप के समर्थन में पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई थी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी देकर मनमानी करना), 127(2) (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

सांसद राकेश राठौर 30 जनवरी से सीतापुर जेल में बंद थे. इस बीच 11 मार्च को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उनकी जमानत याचिका मंजूर की थी. विवेचक ने विवेचना के दौरान बीएनएस की धारा 69 की बढोत्तरी की थी जिस कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी.

कल किसी समय भी जेल से हो सकते हैं रिहा

इस धारा में जमानत के लिए सांसद ने इस धारा में जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र पर पेश किया था जिसमे दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सीजेएम गौरव प्रकाश ने जमानत प्रार्थना पत्र को मंजूर कर लिया. जमानत के लिए एक-एक लाख रुपए के दो बॉन्ड दाखिल किए जाने का आदेश हुआ था, सांसद की तरफ से इसे दाखिल कर दिया गया. इसी के साथ ही सांसद राकेश राठौर की जिला जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है. अब कल तक किसी भी समय वे जेल रिहा हो सकते हैं.

(सीतापुर से पंकज सिंह गौर की रिपोर्ट)

संभल के नेजा मेले को लेकर अखिलेश के विधायक आगबबूला, योगी सरकार पर भी बोला बड़ा हमला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू-मुस्लिम समलैंगिक जोड़े को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश
हिंदू-मुस्लिम समलैंगिक जोड़े को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश
मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
'वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे', रोजगार के सवालों पर बोले CM योगी
'वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे', रोजगार के सवालों पर बोले CM योगी
CM योगी ने एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश', 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
CM योगी ने एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश', 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
स्मृति मंधाना T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं, रचा इतिहास
स्मृति मंधाना T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं, रचा इतिहास
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
Embed widget