एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में तीन महीने बाद खुले शॉपिंग मॉल, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी के बाद शॉपिंग मॉल को मंगलवार से खोल दिया गया. लेकिन इनमें पचास फीसदी की क्षमता को ही मंजूरी दी गई है.

Shopping Malls open in Dehradun: उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम होने के साथ ही मंगलवार से शॉपिंग मॉल भी खोल दिए गए हैं. लेकिन शॉपिंग मॉल में अभी सिर्फ पचास फीसदी क्षमता के साथ ही ग्राहकों और स्टाफ को आने की परमिशन दी गई है. वहीं, अब बाजारों को साप्ताहिक बंदी के दिन ही बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं. शॉपिंग माल खुलते ही ग्राहक खरीदारी करने भी पहुंचने लगे. हालांकि, आज पहले दिन ग्राहकों की संख्या काफी कम रही है, लेकिन शॉपिंग मॉल खुलने से दुकानदारों और मॉल मालिकों के चेहरे खिल गए हैं. सरकार ने सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल,और मल्टीप्लेक्स बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

3 महीने बाद खोले गए शॉपिंग मॉल 
सरकार द्वारा जारी कोविड की नई गाइडलाइंस के साथ आज से बड़े स्तर पर रहत दी गई है. जहां बाजारों को साप्ताहिक बंदी के दिन ही बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, शॉपिंग ममॉल को  50% क्षमता के साथ खोला गया है. उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन महीने से शॉपिंग मॉल बंद थे, जिससे शॉपिंग मॉल मालिकों और दुकानदारों को भी वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा था, लेकिन सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत अब शॉपिंग मॉल मालिकों और दुकानदारों को बड़े स्तर पर राहत मिली है. राज्य सरकार ने सोमवार शाम को इसके लिए एसओपी जारी की है, जिसमें साफ कहा गया है कि अभी मल्टीप्लेक्स, सिनेमा घर और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे लेकिन शॉपिंग मॉल  50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे.

कोरोना गाइडलाइंस के साथ ही एंट्री 
शॉपिंग मॉल खुलते ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन मॉल में कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही ग्राहकों को एंट्री दी जा रही है. वहीं, शॉपिंग मॉल के अंदर मौजूद सभी दुकानों पर स्टाफ को 50% क्षमता के साथ ही बुलाया गया है. वहीं, गार्ड सैनिटाइजर के साथ गेट पर ही मौजूद हैं, जो ग्राहकों को सैनिटाइज करके ही मॉल के अंदर भेज रहें हैं. इसके साथ ही दुकानदार भी अपनी सुरक्षा और ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्राहकों को दुकान के अंदर मास्क के साथ ही एंट्री दी जा रही है.

13 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू 
आपको बता दें कि, उत्तराखंड में कई रियायतों के साथ कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस बार बाजारों को पारंपरिक साप्ताहिक बंदी के दिन ही बाजार बंद रखने को भी कहा गया है, लेकिन इस कर्फ्यू के दौरान भी बाजार सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही खुल सकेंगे, हालांकि व्यापारियों ने सरकार से मांग की थी कि, बाजारों को खोलने की टाइमिंग बढ़ाई जाए, लेकिन फिलहाल सरकार ने अभी कोरोना के मामलों के मद्देनजर बाजारों को खोलने का वक्त नहीं बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए डीएम, अफसरों को दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget