एक्सप्लोरर

यूपी में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, इस तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है. इस चरण में 45 से 59 साल के बीच और इनसे ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है.

लखनऊ: कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हो गई. दूसरे चरण में 45 साल से 59 साल तक के बीमार और 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है. यूपी में भी सरकारी और निजी अस्पतालों में सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हुआ. सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री होगी, वहीं निजी अस्पतालों में इसके लिए लाभार्थी को 250 रुपये देने होंगे. सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक़ लाभार्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इस तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन

सरकार की तरफ से दिए गए पोर्टल के लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अगर लाभार्थी निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाता है तो उसे बैंक के अकाउंट में 150 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे. बाकी बचे 100 रुपये उसे अस्पताल में जमा कराने होंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थी को मैसेज से सूचना दी जाएगी कि, उसको किस दिन और कितने बजे वैक्सीन लगवाने जाना है. सरकारी अस्पतालों में पहले से टीकाकरण चल रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों में सरकार की ओर से सिर्फ वैक्सीन भेजी जाएगी. वैक्सीन लगाने की पूरी ज़िम्मेदारी निजी अस्पताल की ही होगी. राजधानी लखनऊ में पहले दिन 900 वैक्सीन लगाई जाएंगी, जिसमें 800 वैक्सीन तीन सरकारी अस्पतालों में और 100 वैक्सीन निजी अस्पताल शेखर हॉस्पिटल में लगेगा.

मुख्यमंत्री ने खुद जायजा लिया

वैक्सीनेशन की शुरुआत में तैयारियों का जायज़ा लेने ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे. योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर अधिकारियों से तैयारियों की पूरी जानकारी ली और पूरी प्रक्रिया ठीक से चले, इसके लिए ज़रूरी दिशानिर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने इस चरण में वैक्सीन इसलिए नहीं लगवाया है, क्योंकि उनकी उम्र 45 से 59 की श्रेणी में आती है, लेकिन उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं है. मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, ज़िलाधिकारी लखनऊ समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे.

हर जिले में एक निजी अस्पताल में होगा वैक्सीनेशन

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि, आज से दूसरे चरण के तहत वैक्सीनेशन शुरू हुआ है. इसमें 45 से 59 साल के बीमार और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीन दी जाएगी. अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, आज यूपी के सभी ज़िलों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, जिसमें लखनऊ में 4 अस्पतालों में और अन्य ज़िलों में 3 अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा है. हर जिले में एक निजी अस्पताल को चिन्हित करके वहां वैक्सीन दी जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री है, वहीं निजी अस्पतालों में वैक्सीन के लिए 250 रुपये देने होंगे. कोरोना का दूसरा डोज़ न लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में क़रीब 95 फीसदी लाभार्थियों ने दूसरा डोज़ लगवाया है और जो बचे हैं, उन्हें कॉल करके बुलाया जा रहा है.

लखनऊ के सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आये बुजुर्गों ने इस चरण में आज से शुरू हुए टीकाकरण पर कहा कि, तैयारियों से वो पूरी तरह संतुष्ट हैं. बुजुर्गों ने बताया कि पीएम मोदी के वैक्सीन लगवाने से एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों में जो थोड़ी बहुत आशंका है, वो ख़त्म होगी. वैक्सीन लगवाने वाले बुजुर्गों का कहना है कि, उन्हें वैक्सीन को लेकर कोई आशंका नहीं थी क्योंकि वैज्ञानिकों पर भरोसा है.

ये भी पढ़ें.

देवरिया में किसान पंचायत, भीड़ से बिदके बैल ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को मारी दुलत्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget